Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU संविदा कर्मचारियों से जिला प्रशासन की हुई वार्ता:5 बिन्दुओं पर बनी सहमति, कार्यकारिणी बैठक में रखा जायेगा प्रस्ताव, धरना किया समाप्त

    3 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मधुबन पार्क में चल रहे लंबे समय से विरोध प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मचारियों से आज जिला प्रशासन ने वार्तालाप की। प्राक्टोरियल बोर्ड के कार्यालय में 50 की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों से एडीएम सिटी आलोक वर्मा और डीपी काशी गौरव ने वार्तालाप की। कर्मचारियों से उनकी मीटिंग करीब 1 घंटे तक चली। कर्मचारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 3010 पद लंबे समय से खाली हैं। इन्हीं रिक्तियों के बीच पिछले 18 दिनों से कर्मचारी मधुबन परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी मुख्य मांग थी—नियमितीकरण (स्थायी नौकरी)। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी • विश्वविद्यालय के खाली पदों में से 25% पद दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों से भरे जाएंगे। • इस प्रस्ताव को विश्वविद्यालय की कार्यकारीणी परिषद से मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। • कर्मचारियों का श्रेणीवार पैनल तैयार किया जाएगा, ताकि चरणबद्ध तरीके से नियमितीकरण हो सके। • जब तक पैनल के आधार पर प्रक्रिया पूरी नहीं होती, नई भर्तियां नहीं निकाली जाएंगी। • 30 अप्रैल को प्रस्तावित जूनियर क्लर्क परीक्षा को स्थगित करने पर भी सहमति बनी। कर्मचारियों ने धरना स्थगित किया धरना दे रहे कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद हम सभी ने अपना धरना स्थगित किया है लेकिन अगर हमारी मांग नहीं पूरी होगी तो हम पुनः धरने पर बैठेंगे उनका कहना है कि हम सभी के साथ जो कर्मचारी विरोध कर रहे हैं उसमें बहुत से ऐसे हैं जो 20 साल से संविदा पर काम कर रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन्हें नियमित नहीं किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- मेरे साथ धोखा हुआ; पुलिसवालों ने रजिस्ट्रार को कुचला, एक्स मुस्लिम सलीम बच्चे का हत्यारा निकला
    Next Article
    घाटमपुर दीना मार्केट में आग लगने से दुकानदार की मौत:विधायक सरोज कुरील ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment