Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बच्ची लेकर कोर्ट पहुंची मुस्कान, दरोगा की दुल्हन से प्रेमी ने की शादी; धीरेंद्र शास्त्री बोले-दो कौड़ी वाले करोड़ों में बिक रहे

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीमा राजभर को सपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा की जनाक्रोश पदयात्रा को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- योगी महिलाओं के साथ पैदल चले, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। सीएम योगी खुद इसमें महिलाओं के साथ पैदल चले। करीब 15 हजार महिलाएं साथ चलीं। योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित सीनियर लीडर भी पैदल चले। यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानसभा तक गई। पूरी खबर पढ़ें 2- सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं सीमा राजभर, पूर्वांचल में अखिलेश का बड़ा दांव अखिलेश यादव ने सीमा राजभर को सपा महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। बलिया की रहने वाली सीमा राजभर, मंत्री ओपी राजभर की पार्टी में रह चुकी हैं। वह बलिया में सुभासपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थीं। विधानसभा चुनाव के बाद सीमा ने मंत्री राजभर और उनके बेटे पर शोषण का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। 2022 के अंत में वह सपा में शामिल हो गई थीं। पूरी खबर पढ़ें 3- नीले ड्रम वाली मुस्कान गोद में बेटी लेकर कोर्ट पहुंची, प्रेमी के साथ आई मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस्कान जेल से कोर्ट लाई गई। वह पीले रंग का प्रिंटेड सूट और काला दुपट्‌टा पहने थी। चेहरे पर काला मास्क लगा रखा था। गोद में 5 महीने की बच्ची लिए थी। प्रेमी साहिल को भी पुलिस लेकर आई। वह सफेद टोपी और राउंड नेक की टी-शर्ट पहने था। इस बीच वह सिर नीचे झुकाए रहा। दोनों करीब 46 मिनट तक कोर्ट में रहे। जज ने सवाल-जवाब कर वापस भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- बस्ती में दरोगा के लिए सजा था मंडप, प्रॉपर्टी-डीलर ब्याह ले गया बस्ती में दरोगा के लिए सजा था मंडप और प्रॉपर्टी-डीलर दुल्हनिया से ब्याह कर ले गया। दरोगा की बारात निकलने से पहले प्रेमी ने शादी तुड़वाई। प्रेमी, दूल्हे के घर पहुंचा और पांच साल पुराने अफेयर के बारे में बताया। धमकाया कि बारात लेकर मत जाना। दरोगा के प्रिंसिपल पिता ने दुल्हन के घर फोन कर शादी तोड़ी। रात में प्रेमी बारात लेकर पहुंचा और सात फेरे लिए। पूरी खबर पढ़ें 5- KGMU में फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया, हिन्दू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में मंगलवार को एक फर्जी डॉक्टर पकड़ा गया। उस पर आरोप है कि वह मेडिकोज को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण की साजिश रच रहा था। साथ ही एम्स दिल्ली में अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर छात्राओं को बाहर ले जाने की योजना बना रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि रमीज मलिक प्रकरण के बाद संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- प्रयागराज में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा, व्हीलचेयर पर पहुंचा भक्त बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रयागराज में आज से हनुमंत कथा है। वह प्रयागराज पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में अरैल के यमुना तट पर कथा शुरू होगी। कथा के लिए 13 हजार वर्गमीटर में भव्य पंडाल बनाया गया है। तीन दिन तक चलने वाली कथा में करीब 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। व्हीलचेयर पर एक भक्त भी पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी में भीषण गर्मी, ताजमहल में पर्यटक बेहोश होकर गिरे:मेरठ में चलती बस, गाजियाबाद में मार्केट में आग लगी; तापमान 44°C पार यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही। ताजमहल में पर्यटक बेहोश होकर गिरे। गाजियाबाद में मार्केट में आग लगी; इसमें रेस्टोरेंट समेत 20 दुकान जल गईं। वहीं, मेरठ, लखनऊ में बस में आग लग गई। मेरठ में बस में करीब 50 यात्री थे। तापमान 44°C पार हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। एक्सपर्ट ने सलाह दी कि धूप में निकलने से बचें। पूरी खबर पढ़ें 8- हरदोई में हादसे में दंपती की मौत, शवों के पास रोती रही नवजात हरदोई में मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी गोद में बैठी 3 महीने की मासूम बच्ची भी घायल हो गई। हादसे के बाद घायल नवजात बच्ची जमीन पर पड़ी अपने माता-पिता के शवों के पास रोती रही। दंपति एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। पति-पत्नी हवा में 4 फुट तक उछलकर दूर जा गिरे। पूरी खबर पढ़ें 9- उन्नाव माखी कांड में कुलदीप सेंगर को राहत; सजा बढ़ाने की अपील खारिज उन्नाव माखी कांड से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पीड़िता की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें सेंगर की सजा को बढ़ाकर फांसी देने की मांग की गई थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सजा बढ़ाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं पाए गए। इस मामले में वह 10 साल की सजा काट रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- बरेली में प्रॉपर्टी डीलर ने जान दी, मरने से पहले पालतू कुत्ते को भी मारा बरेली में प्रॉपर्टी डीलर निखिल अरोरा ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उन्होंने अपने पालतू जानवर को भी जहर देकर मार डाला। वह मकान में अकेले रहते थे। बताया जा रहा कि प्रॉपर्टी डीलर पर काफी कर्ज था। कर्जदार आए दिन उनके घर आकर भला-बुरा कहते थे। आर्थिक तंगी की वजह से वह मानसिक तनाव में भी थे। माना जा रहा कि इसी वजह से जहर खाकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें 11- UP के मुस्लिम परिवार ने उत्तराखंड में अपनाया हिंदू धर्म:गंगा में डुबकी लगाई-जनेऊ पहना सहारनपुर के मुस्लिम परिवार ने उत्तराखंड में हिंदू धर्म अपना लिया। गंगा में डुबकी लगाई-जनेऊ पहना, घाट किनारे खड़े संत के पैर चूमे। परिवार के मुखिया मोहम्मद शहजाद अब ‘शंकर’ बन गए हैं और उनकी पत्नी रजिया से ‘सावित्री’ बन गई है। बेटे का नाम रूद्र’ और बेटियों के नाम ‘रुक्मिणी’ व ‘दिशा’ रखे गए हैं। युवक ने कहा कि वह बचपन से ही सनातन धर्म में विश्वास रखता था। पूरी खबर पढ़ें 12- हाईकोर्ट बोला- बच्चे पालने की हैसियत नहीं तो शादी क्यों की, पति को फटकारा इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि बीवी और बच्चों को पालने की हैसियत नहीं है तो शादी नहीं करनी चाहिए। शादी के बाद आर्थिक तंगी का उलाहना देकर अपनी जिम्मेदारी से भागा नहीं जा सकता। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस विवेक सरन की बेंच ने पति की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने फैमिली कोर्ट की ओर से पत्नी व बच्चों 4 हजार रुपए देने के आदेश को चुनौती दी थी। 13- बाराबंकी में संपत्ति विवाद में जिंदा समाधि पर बैठे महंत, 10 घंटे तक बैठे रहे बाराबंकी के श्रीराम जानकी मठ के महंत मुकुंदपुरी ने मंगलवार को जिंदा समाधि लेने का ऐलान कर दिया। उनके ऐलान के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम-सीओ महंत को मनाने मौके पर पहुंच गए। महंत जिद पर अड़े रहे। महंत सुबह 4 बजे समाधि लेने बैठे। करीब 10 घंटे की मान-मनौव्वल के बाद उन्होंने अपना हठ छोड़ा। इसके बाद माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- दाढ़ी-लंबे बाल पर जुर्माना, महिलाएं जूड़ा करेंगी लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए ड्रेसकोड का अजीबोगरीब फरमान जारी किया गया है। आउटसोर्स कंपनी ने कर्मचारियों को दाढ़ी बढ़ाने, लंबे बाल रखने पर 200 रुपए जुर्माना तय किया है। महिलाएं अगर जूड़ा नहीं लगाती या हेयरनेट नहीं पहनती तो उनको भी 200 रुपए जुर्माना देना होगा। 4000 आउटसोर्स कर्मी कार्यरत हैं। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम 15- लू का प्रकोप जारी रहेगा 22 अप्रैल को पूरे प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बढ़ेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर रिंकू सिंह ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:मंगेतर प्रिया सरोज संग 30 मिनट पूजा की, होटल ताज में जून में कर सकते हैं शादी
    Next Article
    संतकबीरनगर में ऑटो-ट्रक टक्कर में महिला की मौत:रामजानकी मार्ग पर पांच घायल, दो बच्चों की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment