Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:फांसी सुनकर मुस्कान फूट-फूटकर रोई; आदेश-3 महीने में पंचायत चुनाव कराओ; हत्यारोपी मॉडल की कार मिली

    8 hours ago

    1

    0

    आज की सबसे बड़ी खबर मेरठ में पति की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर प्रदेश में 3 महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराने के आदेश से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- मेरठ में पति की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान और प्रेमी को फांसी की सजा, फूट-फूटकर रोए मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई। सजा सुनाते हुए जज ने कहा- अधर्म के काम पर सजा देना धर्म होता है। आप दोनों ने ही नृशंस हत्या की है। इसलिए माफी स्वीकार नहीं होगी। सजा सुनकर दोनों फूट-फूटकर रोने लगे। सौरभ की 3 मार्च 2025 को हत्या कर शव के 5 टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिए थे। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी में 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने का आदेश, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। चुनाव होने तक प्रधान प्रशासक बने रहेंगे। जस्टिस अजीत कुमार और गरिमा प्रसाद की बेंच ने प्रशासकों की नियुक्ति को वैध ठहराया। चुनौती देने वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। फैसले के बाद विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट जाने का विकल्प खुला है। पूरी खबर पढ़ें 3- सपा के 3 बागी विधायकों ने भाजपा जॉइन की, स्मृति ईरानी ने पीठ थपथपाई सपा के तीन बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। अमेठी में सदस्यता ग्रहण समारोह में स्मृति ईरानी ने उनकी पीठ थपथपाई। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- चाहे जितने भी दलों को इकट्‌ठा कर लो राजकुमार को शहंशाह नहीं बना पाओगे। पंकज चौधरी ने कहा- सपा मुखिया को सत्ता के लिए गिरना नहीं चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 4- यूपी में रिटायर्ड प्रमुख सचिव गिरफ्तार, पशुधन विभाग में भर्ती घोटाले पर एक्शन लखनऊ में रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार को 12 साल पुराने पशुधन विभाग भर्ती घोटाले में EOW ने गिरफ्तार किया है। 2014 में सपा सरकार के दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी के 1198 पदों पर भर्ती हुई थी। उस वक्त वह विभाग के प्रमुख सचिव थे। जांच में OMR शीट की जांच एक ही जगह कराने और भर्ती नियमों में बदलाव कर नंबरों में हेरफेर कराने के आरोप लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- योगी बोले- सपा ने राज्यसभा टिकट धन्नासेठ को बेचा; खानदानी वोटर को ही भेज देते सीएम योगी ने बुधवार को वाराणसी में कहा- सपा सरकार ने एक आयोग का अध्यक्ष अनिल यादव को बनाया था, जो योग्य ही नहीं था। ऐसे व्यक्ति को टॉप कराया जो थर्ड डिवीजन पास था। सपा ने राज्यसभा का टिकट धन्नासेठ को बेचा। अपने खानदानी वोटर किसी मुसलमान को ही भेज देते। इसके पहले योगी के पहुंचने पर काफिले के पीछे डीएम सत्येंद्र सिंह दौड़ते नजर आए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- मॉडल श्रद्धा दुबे की कार नेपाल सीमा पर मिली; कारोबारी शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी है लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे 5 दिन बाद भी फरार है। उसकी कार नेपाल सीमा पर मिली है। पुलिस को उसकी लोकेशन नेपाल में मिली है। एक टीम वहां रवाना की गई है। इस बीच शिवा और श्रद्धा की चैट सामने आई है, जिसमें श्रद्धा ने कहा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा। श्रद्धा, उसकी बहन, ड्राइवर पर 25-25 हजार का इनाम है। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 32,679 पदों पर चयन यूपी पुलिस सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। 32,679 पदों के लिए जारी मेरिट लिस्ट में जनरल वर्ग के 6685, OBC के 18210, SC के 7136 और ST के 648 अभ्यर्थी पास हुए हैं। चयनितों में 4481 महिलाएं हैं। भर्ती बोर्ड ने बुधवार को कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ भी जारी कर दिए। 28.86 लाख आवेदन आए थे। 21.92 लाख ने लिखित परीक्षा दी थी। पूरी खबर पढ़ें 8- आजम खान पर एक और एफआईआर, ED ने धोखाधड़ी और करप्शन का केस कराया आजम खान पर जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ी में एक और FIR दर्ज हुई है। ED ने रामपुर में सरकारी पद के दुरुपयोग, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। FIR में आजम, जौहर ट्रस्ट, निर्माण से जुड़ी दो कंपनियों समेत 5 को आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को ED की 3 सदस्यीय टीम ने रामपुर जेल में आजम से करीब 8 घंटे पूछताछ की थी। पूरी खबर पढ़ें 9- काशी विश्वनाथ से सोना गायब होने की PMO में शिकायत, मंदिर प्रशासन बोला- ऐसा कुछ भी नहीं वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने की शिकायत PMO से की गई है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता नित्यानंद राय का बयान भी लिया गया। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने सोना गायब होने के आरोपों को गलत बताया। उनके मुताबिक, कलश बंदरों की उछल-कूद से गिर गया था। वह सुरक्षित रखा है। मरम्मत के लिए IIT मद्रास से संपर्क किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 10- सहारनपुर में पुलिस ने थाने से दौड़ाकर मारा, धरने पर बैठीं सांसद इकरा हसन सहारनपुर में टायर फैक्ट्री मालिक अरबीन चौहान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा। लाठीचार्ज के बाद सांसद इकरा हसन भी पहुंच गईं और धरना शुरू कर दिया। दरअसल, हत्या के पांच दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज मां बुधवार को गंगोह कोतवाली में लोगों के साथ धरना दे रही थीं। पूरी खबर पढ़ें 11- प्रयागराज में गोली लगने से सिपाही की मौत, सुसाइड की आशंका प्रयागराज पुलिस लाइन में बुधवार को 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल अजय मौर्या की गोली लगने से मौत हो गई। वह न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे और परिवार के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एसीपी विवेक यादव ने कहा- गलती से गोली लग गई। गोली गर्दन के दाहिने तरफ लगी। सुसाइड की भी आशंका है। अजय मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें 12- 'मुस्लिम औरतों को 72 मर्द मिलेंगे' बयान पर विवाद, हुदा सहारनपुर में मौलाना पर भड़कीं सहारनपुर में यूट्यूबर हुदा जरीवाला देवबंदी उलेमा पर भड़क गईं। उन्होंने मौलाना कारी इसहाक गोरा को मैसेज भेजकर कहा- शर्म नहीं आती, एक मुस्लिम होकर अपनी बहन को बदनाम कर रहे हैं। तुम्हारे जैसे मर्द इस्लाम पर कलंक हैं। मौलाना ने स्क्रीनशॉट शेयर किए। हुदा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुस्लिम पुरुषों को 72 हूरें मिल सकती तो महिलाओं को भी 72 पुरुष मिलेंगे। पूरी खबर पढ़ें 13- ममता चौधरी विवाद के बाद नाराज अजय राय दिल्ली तलब, राहुल गांधी करेंगे बात यूपी कांग्रेस में अजय राय और महिला नेता ममता चौधरी के बीच विवाद के बाद गुटबाजी बढ़ गई है। नाराज अजय राय के अनुप्रिया पटेल के साथ जाने की अटकलें भी लगाई जा रही। वह राहुल गांधी के दिल्ली मार्च से भी दूर रहे। अब डैमेज कंट्रोल के लिए कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। वहां वे राहुल गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- नवरात्र में कीलों की शैया पर लेटी महिला, ग्रामीण कर रहे पूजा-अर्चना कौशांबी में एक महिला लोहे की कीलों से बनी शैया पर लेटकर तपस्या कर रही। प्रतापगढ़ की रहने वाली सुदेश्वरी दुर्गा पिछले 4 वर्षों से साधना कर रही। इन दिनों वह अपनी बहन के घर अमहा गांव आई हैं। उनकी तपस्या देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। ग्रामीण उन्हें माता का स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना कर रहे। शाम होते ही जयकारे गूंजने लगते हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य 15 अक्टूबर से यूपी में सभी दुकानों पर खुली और पैक्ड मिठाइयों की ट्रे या डिब्बे पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के आदेश के मुताबिक, मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ यानी इस्तेमाल की अंतिम तारीख भी दर्ज करनी होगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात
    Click here to Read more
    Prev Article
    पारिवारिक विरासत न होती तो राहुल-अखिलेश पार्षद भी न बनते:केशव बोले- कांग्रेस-सपा प्राइवेट कंपनी, 2047 तक PM-CM पद खाली नहीं
    Next Article
    किसी ने साहिल को बताया निर्दोष, किसी ने कहा-फांसी ठीक:मेरठ में नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट के फैसले के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment