Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पारिवारिक विरासत न होती तो राहुल-अखिलेश पार्षद भी न बनते:केशव बोले- कांग्रेस-सपा प्राइवेट कंपनी, 2047 तक PM-CM पद खाली नहीं

    19 hours ago

    1

    0

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अगर राजनीतिक विरासत न होती तो राहुल-अखिलेश पार्षद भी नहीं बनते। सांसद बनना तो दोनों अहंकारी नेता के लिए बड़ी दूर की बात है। केशव ने कहा- देश में प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद भी साल 2047 तक खाली नहीं होगा। केशव ने कहा- समाजवादी पार्टी का आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा। विपक्षी दल राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की कोशिश अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की थी, लेकिन जनता ने भाजपा का साथ दिया। इससे पहले यूपी भाजपा ने मंगलवार शाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों का ऐलान किया था। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ब्रज, पश्चिम, अवध, काशी, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र के कुल 91 जिलों और महानगरों के अध्यक्षों के नाम की सूची जारी की थी। लखनऊ में महानगर की जिम्मेदारी किशन कुमार लोधी और जिले की दिनेश कुमार वर्मा को सौंपी गई है। अयोध्या जिले में सुधीर गुप्ता और महानगर में डॉ. अरविंद चौरसिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखीमपुर में भूपेंद्र मोदी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इधर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर भड़क गए। उन्होंने कहा- कांग्रेस के जमाने में भारत में विदेशी घुसपैठिए रहते थे। कांग्रेस के लोग उनसे फर्जी मतदान कराते थे। SIR हुआ तो नाम काट दिए गए। इसलिए इन्हें इतना दर्द हो रहा है। मंत्री संजय निषाद ने कहा- अगर चुनाव आयोग पर आरोप लग रहा तो उसो खंडन करना चाहिए। विपक्ष से भी कहना चाहूंगा कि ये कोई तरीका नहीं है। कल आपकी भी सरकार आएगी, तब सब ऐसे ही आपका भी इस्तीफा मांगने लगेंगे। इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर अरबीन हत्याकांड: पुलिस ने थाने से दौड़ाकर लाठीचार्ज किया:मां बोलीं- आरोपियों के घर बुलडोजर चले; धरने पर बैठीं सांसद इकरा हसन
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:फांसी सुनकर मुस्कान फूट-फूटकर रोई; आदेश-3 महीने में पंचायत चुनाव कराओ; हत्यारोपी मॉडल की कार मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment