Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नाड़ा खींचना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश- सुप्रीम कोर्ट; ऑपरेशन से 9 महिलाओं की आंखें फूटीं; 'भागवत गो बैक' के नारे

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बसपा सुप्रीमो मायावती के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के ऐलान को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर विधानसभा अध्यक्ष के आदेश से जुड़ी है। असेंबली में उन्होंने कहा-अफसर विधायकों की फोन रिसीव करें और उनको सम्मान भी दें। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- मायावती अकेले लड़ेंगी विधानसभा चुनाव; कहा- गठबंधन की अफवाहें साजिश मायावती ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। कहा- किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। गठबंधन की खबरें फर्जी हैं। यह हमारे खिलाफ विरोधियों की साजिश है। दिल्ली के बड़े बंगले पर भी सफाई दी। कहा- कांग्रेस सरकार के समय से ही मुझे टाइप-8 बंगला मिलता रहा है। बीजेपी ने कई बंगले अलॉट किए लेकिन नहीं ली थी। अब मुझे सही टाइप-8 बंगला मिला है। पूरी खबर पढ़ें 2- स्पीकर से शिवपाल बोले- मंत्री झूठ बोलते हैं; महाना ने कहा- एडजस्ट कर लीजिए विधानसभा सत्र के 8वें दिन स्पीकर ने कहा- जनप्रतिनिधि फोन करते हैं तो अफसर को फोन रिसीव करना होगा। सम्मान भी दें। अतुल प्रधान ने किसानों को फ्री बिजली नहीं देने का मामला उठाया। मंत्री को झूठा करार दिया। ओम प्रकाश सिंह उठे तो स्पीकर ने कहा- दोस्ती बाहर निभाइएगा। शिवपाल ने कहा-मंत्री जी असत्य बोलते हैं। स्पीकर ने कहा- आप थोड़ा एडजस्ट कर लीजिए। पूरी खबर पढ़ें 3- लखनऊ यूनिविर्सटी में लगे 'भागवत गो बैक' के नारे; स्टूडेंट्स को पुलिस टांगकर ले गई लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार सुबह RSS प्रमुख मोहन भागवत के पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। NSUI, समाजवादी छात्र सभा और भीम आर्मी से जुड़े छात्र ‘गो बैक मोहन भागवत’ के नारे लगाने लगे। पुलिस ने जब छात्रों को रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक और खींचतान शुरू हो गई। स्टूडेंट्स को टांगकर पुलिस ने जीप और बसों में भरा। भागवत लखनऊ प्रवास पर हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- कानपुर में नकली दरोगा पकड़ाया, कार पर लखनऊ कमिश्नर की सरकारी गाड़ी का नंबर कानपुर में नकली दरोगा पकड़ा गया। उसके पास से लाइटर वाली पिस्टल, नकली बुलेट मिली। यूपी पुलिस और सीबीआई की नकली आईडी भी मिले। कार पर लखनऊ GST ज्वाइंट कमिश्नर की सरकारी गाड़ी का नंबर लगा था। पुलिस हिरासत में आरोपी संजय कुमार ने बताया कि वर्दी समेत अन्य सामान दुर्गेश का है, जो खुद को केशव प्रसाद मौर्य का पीएसओ बताता है। पूरी खबर पढ़ें 5- सुप्रीम कोर्ट बोला- नाड़ा खींचना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश; HC का फैसला पलटा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी लड़की के पायजामे का नाड़ा खींचना और ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश माना जाएगा। इलाहाबाद HC ने रेप की कोशिश नहीं माना था। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने बुधवार को फैसला सुनाया। मामला कासगंज से जुड़ा है। 2022 में महिला ने केस दर्ज कराया था लेकिन हाईकोर्ट ने 17 मार्च 2025 को अटेम्प्ट टू रेप हटाने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें 6- यूपी में बिगड़ा मौसम, नोएडा-बुलंदशहर में बारिश- तेज हवाएं चल रहीं UP में मौसम एक बार फिर बिगड़ गया है। पश्चिम यूपी के नोएडा और बुलंदशहर में तेज बारिश हुई। जबकि बरेली, संभल, गाजियाबाद और अमरोहा में तेज हवाएं चल रही हैं। मेरठ में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने 18–19 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में बारिश-ओलों की आशंका जताई गई है। कुछ जिलों में कड़क के साथ बिजली और ओले की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें 7- लखनऊ में अग्निवीर भर्ती में 3 लड़कियां बेहोश; यूपी-उत्तराखंड से 1000 बेटियां पहुंचीं लखनऊ में अग्निवीर भर्ती में दौड़ते-दौड़ते 3 महिला अभ्यर्थी गिरकर बेहोश हो गईं। लॉन्ग जंप के दौरान एक अभ्यर्थी के पैर में मोच आ गई। 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। कम समय में दौड़ पूरी करने पर ग्रेड-वन और 8 मिनट वाले को ग्रेड-टू मिला। दौड़ में सफल होने वाले हाई और लॉन्ग जंप के लिए क्वालिफाई किए गए। यूपी-उत्तराखंड की 1000 अभ्यर्थी पहुंची हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई पकड़ा गया; परीक्षा के पहले 2 छात्राओं ने जान दी यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन कौशाम्बी में दूसरे की जगह कॉपी लिख रहा ‘मुन्ना भाई’ पकड़ा गया। आगरा में हाईस्कूल की छात्रा ने परीक्षा के पहले जान दी तो हापुड़ की 12वीं की स्टूडेंट ने मेरठ में गंग नहर में छलांग लगा दी। लखनऊ में मंत्री गुलाबो देवी ने बच्चों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई। लखीमपुर में छात्रों का हंगामा। 53 लाख स्टूडेंट्स 8033 सेंटर्स पर एग्जाम देंगे। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रयागराज में इंस्पेक्टर 75 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट; रिपोर्ट लगाने के लिए पैसे मांगे थे प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने थाने में 75 हजार रुपए रिश्वत लेते इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर को गिरफ्तार किया। उसने एक केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए आरोपी से पैसे मांगे थे। पैसा देने की बजाय वह एंटी करप्शन में शिकायत लेकर पहुंच गया। इसके बाद प्लान करके एंटी-करप्शन की टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को रंगे हाथ दबोचा। वह वाराणसी का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें 10- रायबरेली में कार 6 बार पलटी, बाप-बेटे समेत 3 की मौत रायबरेली में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार 6 बार पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। हादसे में बाप-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दुल्हन के भाई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले तीन लोग बारात में शामिल होने के लिए आए थे। वे ट्रेन से रायबरेली पहुंचे थे। दुल्हन का भाई अपने दोस्त के साथ रिसीव करके ला रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 11- बरेली के स्पा सेंटर में लड़कियों की परेड कराई, रिसेप्शनिस्ट ने सौदेबाजी की बरेली में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि स्पा सेंटर की रिसेप्शनिस्ट ने 1000 रुपए में लड़कियों से थेरेपी का ऑफर दिया। पसंद करने के लिए लड़कियों की परेड कराई। कहा- हमारे यहां पूरी सेवा होगी। शिकायत के बाद पुलिस पहुंची लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। सभी लोग फरार थे। पूरी खबर पढ़ें 12- चुनाव आयोग का 3.26 करोड़ वोटर्स को नोटिस; सपा ने गिनाई SIR की खामियां SIR में खामियों को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। कहा- हर विधानसभा में 65-70 हजार वोट काटकर गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया- 3.26 करोड़ वोटर्स को आयोग ने नोटिस जारी किया है। इसमें 1.04 करोड़ ऐसे वोटर हैं जिन्होंने पिछले एसआईआर में वोटर लिस्ट से मिलान वाला कॉलम खाली छोड़ दिया था। 13- गोरखपुर में ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी, 9 की रोशनी गई गोरखपुर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंख निकालनी पड़ी। जबकि 9 के आंखों की रोशनी चली गई। हालांकि, एक मरीज की रोशनी बाद में वापस आ गई है। 1 फरवरी को न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में आई कैंप लगा था। 30 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। 24 घंटे में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। 18 की आंखों में इंफेक्शन हो गया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- शाहरुख-सलमान से सड़क बनवाने की मांग, बोला- अब एक्टर से उम्मीद बागपत में 500 मीटर सीसी रोड नहीं बनने के लिए परेशान एक व्यक्ति ने अब सलमान खान-शाहरूख खान से सड़क बनवाने की मांग की है। दोनों एक्टर्स का फोटो लेकर वह कलेक्ट्रेट पहुंचा। बताया- वह अफसरों से लेकर सांसद- विधायक तक से सड़क बनवाने की मांग कर चुका है। सलमान खान विदेश में फंसे सोनू को बचा सकते हैं तो क्या हमारी सड़क नहीं बनवा सकते। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- यूपी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं शुरू 19 फरवरी से यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रदेश भर के 1102 संस्कृत स्कूलों के 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी 250 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा 28 फरवरी तक चलेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बिजली कटने से नाराज महिला ने की पिटाई:पॉवर स्टेशन के अंदर पुरुष साथी समेत जमकर किया हंगामा, वीडियो वायरल
    Next Article
    प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, DIOS ने किया निरीक्षण:8 जोन, 33 सेक्टर और 8 उड़न दस्ते तैनात; नकल पर सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment