Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, DIOS ने किया निरीक्षण:8 जोन, 33 सेक्टर और 8 उड़न दस्ते तैनात; नकल पर सख्त कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था मानी जाने वाली यूपी बोर्ड की इन परीक्षाओं के पहले दिन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और सख्ती देखने को मिली। जिले में कुल 333 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। पूरे प्रदेश में 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी 8033 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। प्रयागराज में पहले दिन हाईस्कूल में 93.34 फीसदी और इंटरमीडिएट में 93.80 फीसदी छात्रों की उपस्थिति दर्ज की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) पीएन सिंह ने बताया कि प्रयागराज जिले में हाईस्कूल के 94,551 और इंटरमीडिएट के 1,00,412 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनकी कुल संख्या 1,95,963 है। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए जिले को 8 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, साथ ही 8 सचल दल (उड़न दस्ते) भी गठित किए गए हैं। प्रशासन ने प्रयागराज जिले में 11 संवेदनशील और 8 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा और कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखी गई हैं, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या 'रांग ओपनिंग' की संभावना को रोका जा सके। डीआईओएस कार्यालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। डीआईओएस पीएन सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ 2024 के नकल विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस पीएन सिंह के साथ डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, प्रियंका, पूजा, अनामिका और प्रीती जायसवाल भी उपस्थित थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नाड़ा खींचना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप की कोशिश- सुप्रीम कोर्ट; ऑपरेशन से 9 महिलाओं की आंखें फूटीं; 'भागवत गो बैक' के नारे
    Next Article
    फतेहपुर में 12 साल के बच्चे की गर्दन रेती:खून से लथपथ मिला, गंभीर हालत में कानपुर रेफर, पिता बोले- कुछ लोग जंगल ले गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment