Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सपा MLC बोले- हिंदू धर्म छोड़ दूंगा; भाजपा सांसद का वोट कटा; मॉडल श्रद्धा जेल में ही रहेगी- जमानत रद्द

    1 day ago

    5

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव और उस दौरान हंगामे को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर लखनऊ के कारोबारी की मौत मामले की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज होने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- आगरा में सपा प्रत्याशी फूट-फूटकर रोए, शिक्षक MLC ने कहा- मुस्लिम बन जाऊंगा MLC की 11 सीटों पर वोटिंग के दौरान 25 शहरों में हंगामा- मारपीट हुई। आगरा में बूथ कैप्टचरिंग का आरोप लगाते हुए MLC एवं सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल फूट-फूटकर रो पड़े। कहा- इस्लाम कबूल कर लूंगा। मुजफ्फरनगर में मंत्री के सामने मारपीट हुई तो गोरखपुर में सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी से धक्का-मुक्की। वोट कटने से झांसी में भाजपा सांसद मतदान नहीं कर सके। पूरी खबर पढ़ें 2- लखनऊ की मॉडल श्रद्धा दुबे जेल में ही रहेगी, जज बोले- जमानत नहीं दे सकते लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की जमानत खारिज कर दी गई। श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को भी राहत नहीं मिली। शुक्रवार को तीनों ने CJM कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। अब आरोपी ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। पूरी खबर पढ़ें 3- आगरा के 4 दोस्तों की जयपुर में मौत, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे आगरा के 4 दोस्तों की जयपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। सभी खाटूश्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह कार का टायर फटने से वह बेकाबू हो गई और 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अतुल वार्ष्णेय, मुकुल जायसवाल, रूपेश और शिवा को मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- प्रेमानंदजी ने 5 महीने बाद पदयात्रा की, वृंदावन में भक्तों को देखकर गाड़ी से उतरे वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने पांच महीने बाद पदयात्रा की। शुक्रवार सुबह केली कुंज आश्रम जाते समय वाराह घाट तिराहे पर भक्तों की भीड़ देखकर गाड़ी से उतरकर पैदल चलने लगे। भक्तों ने राधे-राधे और श्री हरिवंश का जयघोष किया। 25 सितंबर को शिष्य रसिक दुलारी ने जान दे दी थी। इसके बाद 8 अक्टूबर को प्रेमानंद जी आश्रम पहुंचे थे, लेकिन पदयात्रा नहीं की थी। पूरी खबर पढ़ें 5- अखिलेश बोले- चुनाव आयोग नींद की गोली खाकर सो रहा; रागिनी ने कहा- सरकार डरी इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में वोट डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समर्थक मतदाताओं को रोका जा रहा है। चुनाव आयोग नींद की गोली खाकर सो रहा है। भाजपा को ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोल लेनी चाहिए। रागिनी सोनकर ने कहा- सरकार पूरी तरह से डर चुकी है। शिवपाल बोले- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- लखनऊ में किसान महापंचायत, टिकैत बोले- वोट चोर सरकार गन्ने-धान की चोरी कर रही लखनऊ में गन्ने का दाम बढ़ाने की मांग को लेकर भाकियू की महापंचायत में राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर चोरी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा- ये लोग तो चोरी कर रहे। इन्होंने धान की चोरी करी, गन्ने की चोरी करी, मंदिर में चोरी करी, चंदे की चोरी करी, वोट की चोरी करी। ये तो चोर हैं पकड़े जा रहे। लेकिन जज और वकील भी इन्हीं के हैं। पुलिस, आईओ भी इन्हीं का है। पूरी खबर पढ़ें 7- सपाइयों ने पोल पर चढ़कर होर्डिंग्स फाड़े; राजभर बोले- आजम को सीएम की कुर्सी चाहिए सीतापुर और बलिया में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इसमें 'सपाइयों का क्या भरोसा', ‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी, सपा राज की असल कहानी’ जैसे नारे लिखे थे। सपाइयों ने पोस्टर्स को उतारकर फाड़ दिया। मंत्री राजभर ने कहा- सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं। आपके ख्याली गृहमंत्री ने आपसे सीधे कह दिया है कि सीएम की कुर्सी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 8- झांसी में 73 खोजी डॉग्स, कोई अपराधी खोज रहा तो कोई विस्फोटक झांसी में ऑल इंडिया डॉग मीट में देशभर से 73 खोजी डॉग्स पहुंचे हैं। लैब्राडोर ‘हीरो’ ने डीआरएम को बुके देकर स्वागत किया। आंध्र प्रदेश से आए लैब्राडोर ‘रैमो’ ने महिला अधिकारी से हाथ मिलाया। इन खोजी कुत्तों में कोई अपराधियों को खोजने में माहिर है तो कोई गांजा, शराब और प्रतिबंधित चीजों को सूंघकर पकड़ लेता। कुछ विस्फोटकों का पता लगाने में भी पूरी तरह दक्ष हैं। पूरी खबर पढ़ें 9- कानपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसी को पीटकर मार डाला, 6 चाकू मारे कानपुर देहात में जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि युवक ने उसके बेटे पर जादू-टोना कराया है, जिससे वह बीमार रहता है। इसी रंजिश में आरोपी ने साथी के साथ मिलकर परिवार के सामने रामगणेश को पीटा और घसीटकर तिराहे पर ले गया। वहां उसके पेट में चाकू से 5-6 वार किए। फिर मरा समझकर दोनों भाग गए। पूरी खबर पढ़ें 10- गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़, जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाने की कोशिश गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से छेड़छाड़ और उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की गई। आरोप है कि युवक 3-4 दिनों से परेशान कर रहा था। वह चेहरे पर बाइक की हेडलाइट जलाकर सीटी बजाता और अश्लील गाने गाता था। विरोध करने पर रास्ता रोककर अश्लील हरकत की और बाइक पर बैठाने की कोशिश की। पीड़िता ने गुरुवार शाम FIR दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें 11- आगरा में भाकियू नेताओं के धक्के में सिटी मजिस्ट्रेट गिरे; पुलिस ने रोका था आगरा में SIR के विरोध में मार्च निकाल रहे किसानों की पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से धक्कामुक्की हो गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जमीन पर गिर गए। भाकियू जिलाध्यक्ष के हाथ में चोट लग गई। शुक्रवार दोपहर किसान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग को लेकर DM को ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस ने रोका तो धक्कामुक्की हुई। पूरी खबर पढ़ें 12- झांसी में 11 हजार वोल्ट की लाइन से चिपका युवक, जिंदा जला झांसी में खेत में 11 केवी की हाईटेंशन लाइन से छू जाने से एक युवक जिंदा जल गया। उसे बचाने छोटा भाई भी दौड़कर पहुंचा। उसको भी करंट लगा जिससे उसका हाथ जल गया। हादसे के बाद शुक्रवार दोपहर परिजन दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने दीपक परिहार (25) को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई आकाश परिहार (21) का इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 13- औरैया में 75 साल के व्यक्ति से सगाई करने वाली पलटी, बोली- बूढ़े से शादी नहीं करनी औरैया में 75 साल के बुजुर्ग से सगाई करने वाली 30 साल की रीना ने अब शादी से इनकार कर दिया है। रीना ने बताया कि उनके पति घर लौट आए हैं। घरवाले भी बुजुर्ग से शादी करने के खिलाफ हैं। रोज लड़ाई हो रही। 14 अक्टूबर को रीना- रामसुघर की सगाई और हल्दी की रस्म का वीडियो सामने आया था। बाद में बुजुर्ग ने इसे फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रीलबाजी करार दिया था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- टावर पर निकाह, मुंबई से मोबाइल पर बॉयफ्रेंड बोला- कबूल है बहराइच में बॉयफ्रेंड से शादी की जिद में शुक्रवार सुबह एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिवार और गांववालों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन नीचे नहीं उतरी। आखिरकार घरवालों ने दोनों का ऑनलाइन निकाह कराने का फैसला लिया। काजी बुलाया। काजी ने फोन पर लड़के और टावर पर चढ़ी लड़की से निकाह कबूल करवाया। लड़का मुंबई में नौकरी करता है। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- बारिश का अलर्ट 24 अक्टूबर को मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा सहित 12 से अधिक जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे मौसम में बदलाव होगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Next Article
    काशी विद्वत परिषद की बैठक में मनुस्मृति पर मंथन:मनुस्मृति के मूल स्वरूप में नहीं होगा बदलाव, विद्वानों की राष्ट्रीय सभा बुलाएगी काशी विद्वत परिषद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment