Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य की गिरफ्तारी टली, रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया; उम्रकैद सजा पर जज से बोला- तुझे छोड़ूंगा नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता के निधन और अंतिम संस्कार को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर हाईकोर्ट द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक को लेकर है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, अब मार्च के तीसरे हफ्ते सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने 24 फरवरी को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। राज्य सरकार के वकील ने जमानत का विरोध किया। शंकराचार्य के वकील ने कहा- यह साजिश का मामला है। मार्च के तीसरे हफ्ते में सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें 2- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता पंचतत्व में विलीन, बड़े भाई ने मुखाग्नि दी अलीगढ़ में क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन शुक्रवार तड़के हो गया। टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर आए रिंकू ने पिता को कंधा दिया। बड़े भाई सोनू ने मुखाग्नि दी। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कोहली आदि ने शोक जताया है। पूरी खबर पढ़ें 3- बांके बिहारी को लगा रंग- विदेशियों ने भी खेली होली, काशी में भी रंगभरी एकादशी वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर बांके बिहारी को रंग लगा। भक्त नाचते हुए पहुंचे। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी, लड्डू लुटाए। विदेशियों ने भी होली खेली, कहा- मजा आ गया। उधर, वाराणसी में रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा पालकी में सवार होकर निकले। आज उनका गौना कराया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 4- सीजेआई बोले- इलाहाबाद है, हफ्ता लग जाएगा भांग का नशा उतरने में', केस की लिस्टिंग पर टिप्पणी की सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक दिलचस्प वाकया सामने आया। कोर्ट में एक केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत ने अगली तारीख तय करते समय चुटकी लेते हुए कहा- इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा उतरने में हफ्ता लग जाएगा। दरअसल, बेंच सुनवाई की अगली तारीख तय कर रही थी। होली के एक हफ्ते बाद तारीख देने की वजह बताते ही लोग हंस पड़े। पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी में होली की 3 दिन की छुट्‌टी, संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश यूपी में होली पर 3 दिन की छुट्‌टी रहेगी। योगी सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। यानी 17 लाख कर्मचारियों का संडे मिलाकर 4 दिन लगातार अवकाश रहेगा। सरकार ने 2 , 3 और 4 मार्च यानी सोमवार, मंगल और बुधवार की छुट्‌टी का ऐलान किया है। जबकि 1 मार्च को रविवार है। शनिवार को काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने चेताया- होली के पहले सबका वेतन दें। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- सोनभद्र में लाइनमैन जिंदा जला, खंभे पर 10 मिनट तक जलता रहा सोनभद्र में 25 फीट ऊंचे खंभे पर ट्रांसफॉर्मर बदलते समय लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत हो गई। उसे पहले 11 हजार वोल्ट से जोरदार झटका लगा। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बिजलीकर्मी आग का गोला बन गया। हेल्पर ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन लाइनमैन बुरी तरह झुलस चुका था। दरअसल, शटडाउन के बाद भी बिजली सप्लाई कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें 7- सीएम के सलाहकार पूर्व IAS अवनीश अवस्थी का कार्यकाल बढ़ा, चौथी बार मिला एक्सटेंशन सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 28 फरवरी 2027 तक सलाहकार बने रहेंगे। रिटायर्ड IAS अवस्थी की गिनती योगी के भरोसेमंद ब्यूरोक्रेट के रूप में की जाती है। अपर मुख्य सचिव पद से फरवरी 2022 में रिटायर होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था। यह उनका चौथा एक्सटेंशन है। पूरी खबर पढ़ें 8- मंत्री के भाषण के दौरान बिजली गुल, बिना माइक के ही बोलना पड़ा आगरा में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के भाषण के दौरान बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में बैटरी वाले माइक-स्पीकर की व्यवस्था कराई लेकिन वह भी ऑन नहीं हुआ। मंत्री को बिना माइक के ही बोलना पड़ा। करीब 15 मिनट में उन्होंने भाषण खत्म किया। हालांकि, उनके भाषण के पहले माइक ठीक था। शहर में गीता-गोविंद वाटिका का लोकार्पण करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें 9- महाराजगंज में प्रेमी से शादी के लिए 250 फीट टावर पर चढ़ी, बोली- प्यार क्यों किया? महराजगंज में प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया- वह गांव के युवक से 12 साल से प्यार करती है। अब वह शादी से भाग रहा। पुलिस- गांववालों ने समझाया तो कहा- अगर प्रेमी नहीं आया तो उसके नाम का जहर खा लूंगी। शादी नहीं करनी थी तो प्यार क्यों किया? करीब 5 घंटे के बाद उसे शादी के आश्वासन पर नीचे उतारा गया। पूरी खबर पढ़ें 10- कुशीनगर में अफसर सो रहे थे, बाहर उनकी 2 कारें धू-धू कर जलने लगीं कुशीनगर में खंड विकास अधिकारी (BDO) को सोते समय मनबढ़ों ने मकान में बंद कर दिया। इसके बाद सरकारी बोलेरो कार और निजी कार में आग लगा दी। आग की ऊंची लपटें देखकर पड़ोसी घरों से बाहर आ गए। हलचल से उनकी भी नींद खुली। अधिकारी ने बताया- दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से बंद था। छत से देखा- लपटें उठ रही थीं। गाड़ियां धू-धू करके जल रही थीं। पूरी खबर पढ़ें 11- शाइन सिटी ग्रुप का प्रमोटर दुबई में अरेस्ट, एक हजार करोड़ की ठगी का आरोप शाइन सिटी ग्रुप के प्रमोटर और हजार करोड़ की ठगी का आरोपी राशिद नसीम को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। ईडी टीम उसे लखनऊ लेकर आएगी। 10 महीने पहले लखनऊ की विशेष अदालत ने राशिद नसीम को भगोड़ा घोषित किया था। राशिद नसीम और उसकी कंपनियों पर 554 एफआईआर दर्ज हैं। निवेश के नाम पर लोगों से 1000 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें 12- बिजनौर में सजा सुनाए जाने के बाद जज को धमकी, बोले- हम तेरे घर का पता जानते बिजनौर में हत्या के मामले में सजा सुनाई जाने के बाद दोषियों ने अपर जिला जज (एडीजे) निजेंद्र कुमार को धमकी दे डाली। कहा- तूने अन्याय किया है। हमें तेरे गांव और घर तक का पता है। हम तुझे छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में एडीजे को घर तक छोड़ा। उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी। एडीजे ने शासन, डीजीपी, जिला जज को सुरक्षा को लेकर लेटर भी लिखा है। पूरी खबर पढ़ें 13- लखीमपुर में मां और 2 बेटियों ने जान दी, बहू से मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था लखीमपुर खीरी में एक महिला ने अपनी दो बेटियों को जहर दे दिया। रस्सी से फंदा बनाकर खुद छोटी बेटी के साथ लटक गई। बड़ी बेटी फर्श पर तड़पती रही। कमरे में मेज पर सादा पन्ना और पेन मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मां और छोटी बेटी को मृत बता दिया। बताया जा रहा कि महिला का अपनी बहू से मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- डस्टबिन से मिठाई उठा ले गए लोग, अधिकारियों ने फेंकवाई थी हापुड़ में मिठाई की एक दुकान पर फूड सिक्योरिटी अफसरों ने छापेमारी कर काफी मात्रा में मिठाइयों को डस्टबिन में फेंकवाया। मिठाइयों की खराब क्वालिटी की वजह से अधिकारियों ने खोया और पनीर के अलावा कई प्रकार की मिठाइयों को फेंकवा दिया। अधिकारियों के जाते ही डस्टबिन के पास भीड़ लग गई। फेंकी गई खराब मिठाइयां लोगों ने निकाला और घर लेकर गए। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम... 15- साफ रहेगा आसमान, गर्मी बढ़ेगी 28 फरवरी को यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक हो सकता है। होली तक गर्मी और बढ़ेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता मोईद खान 19 महीने बाद जेल से रिहा:अयोध्या में बोले- योगी संत हैं, विधायक ने गुमराह किया; गैंगरेप में दोषमुक्त हुए
    Next Article
    कम्पोजिट स्कूल मकनपुर पहुंचे DM रविंद्र मांदड़:गाजियाबाद में सरकारी स्कूल के बच्चों से पूछा आगे जाकर क्या क्या बनोगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment