Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- सलीम के हमलावरों को छोड़ेंगे नहीं; BJP सांसद पर ब्राह्मण भड़के, 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी 8 करोड़ में छूटी

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर लखनऊ में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के विरोध में नारेबाजी और हंगामा को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर काशी में मसाने की होली से जुड़ी है।चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- लखनऊ में BJP सांसद दिनेश शर्मा पर ब्राह्मण भड़के, सिर्फ 1 मिनट बोल पाए लखनऊ में पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा पर ब्राह्मण भड़क गए, नारेबाजी की। प्रबुद्ध समागम में UGC मुद्दे पर नहीं बोलने से नाराज ब्राह्मणों ने स्पीच नहीं देने दिया। वह 1 मिनट ही बोल पाए। अलंकार अग्निहोत्री ने फरसा लहराया। मंच पर कई दलों के ब्राह्मण नेता एक साथ बैठे। BJP के कलराज मिश्र, दिनेश शर्मा, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, यूपी अध्यक्ष अजय राय एकसाथ दिखे। पूरी खबर पढ़ें 2- काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली, नरमुंड-चश्मा लगाकर आए संन्यासी काशी में जलती चिताओं की भस्म से साधु-संन्यासियों ने होली खेली। डमरू की गूंज के बीच साधु-संन्यासी मणिकर्णिका घाट पहुंचे और पूजन किया। भस्म, रंग, गुलाल और अबीर बाबा मसान नाथ को अर्पित किए। फिर भस्म की होली खेली। कोई गले में नरमुंडों की माला डाले तो कोई डमरू की थाप पर नाचता दिखाई दिया। घाट पर 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3- इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को चाकू मारे, गाजियाबाद में दिनदहाड़े हमला गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर ऑफिस में घुसकर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया। चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, गला रेतने की कोशिश की। पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। चिल्लाने पर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज की है। योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं। पूरी खबर पढ़ें 4- रिंकू सिंह अलीगढ़ से कोलकाता रवाना, रिश्तेदारों से बोले- मां का ख्याल रखना क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ से कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे। वह पिता के अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई से सीधे अलीगढ़ पहुंचे थे। ​शनिवार सुबह पिता की अस्थियां गंगा में विसर्जित होने के बाद वह दिल्ली के लिए निकले। यह उनका पहला वर्ल्ड कप है। रिंकू ने अब तक टूर्नामेंट की 5 पारियों में 24 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- काशी में सिपाही ने बटुक को पीटा- बाल खींचे; विश्वनाथ मंदिर गेट पर थप्पड़ जड़े काशी में बाबा विश्वनाथ धाम के गेट पर सिपाही ने एक बटुक को पीट दिया। सिपाही ने तीन थप्पड़ जड़े। दरोगा ने उसके बाल खींचे और धक्का देकर बैरिकेडिंग के पीछे कर दिया। बिना दर्शन के ही लौटा दिया गया। पुलिसकर्मियों ने बटुक के साथियों के साथ भी बदसलूकी की। लाइन में खड़ी महिलाओं से भी धक्का-मुक्की हुई। डीसीपी बोले- आरोपियों को ड्यूटी से हटाया गया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- कानपुर में 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी 8 करोड़ में थाने से छूटी; आधी रात ट्रक में भरकर ले गए कानपुर में 6 लोगों को उड़ाने वाली 12 Cr की लैंबोर्गिनी 8 Cr में थाने से छूटी। शुक्रवार को CJM सूरज मिश्रा की कोर्ट ने कार को रिलीज करने का आदेश दिया। कोर्ट में बॉन्ड जमा होने के बाद आधी रात को कार छोड़ी गई। उसे ट्रक से ले गए। 8 फरवरी को हादसे के बाद कार थाने लाई गई थी।12 फरवरी को पुलिस ने आरोपी शिवम को पकड़ा था लेकिन 7 घंटे में ही छूट गया। पूरी खबर पढ़ें 7- चित्रकूट में सपा नेता ने दरोगा का कॉलर पकड़ा, पुलिस को गालियां दीं चित्रकूट में सपा नेता ने दरोगा से बीच सड़क बदसलूकी की। कॉलर पकड़कर गालियां देने लगा। 4 पुलिसवालों के सामने वह दरोगा का कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की करता रहा। कहता रहा कि मुझे आतंकवादी बनाने की कोशिश मत करो। थाने में बुलाओगे, बैठाकर रखोगे। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक सिपाही वीडियो बना रहा तो एक बचाव कर रहा। पूरी खबर पढ़ें 8- मुरादाबाद में नमाज पढ़कर लौट रहे कारोबारी को गोलियां मारी, हत्यारे ने VIDEO जारी किया मुरादाबाद में टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नमाज पढ़कर लौटते वक्त शुक्रवार रात करीब 9.20 बजे हमलावर ने 4 फायर किए। 3 गोलियां कारोबारी की पीठ में लगी। भाई के अनुसार, पहले से हमलावर घात लगाए बैठा था। हत्या के बाद आरोपी ने वीडियो जारी कर बताया- कारोबारी ने चोरी का आरोप लगाकर कमरे में बंद कर पिटाई की थी, इसलिए मारा। पूरी खबर पढ़ें 9- होली पर 1.86 करोड़ महिलाओं को गैस की सब्सिडी मिली, CM बोले- अब कोई न छोटा न बड़ा यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को होली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। CM योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उज्जवला गैस की सब्सिडी के लिए 1500 करोड़ रुपए जारी किए। CM योगी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- यह पर्व समता का पर्व है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होता। न कोई छोटा है, न कोई बड़ा। कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव मौर्य मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें 10- आजमगढ़ में SDM के चैंबर में छलका जाम, एक कर्मचारी को हटाया आजमगढ़ के मार्टिनगंज तहसील में SDM के चैंबर में ही शराब की बोतल खुल गई और कर्मचारियों ने पार्टी किया। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में टेबल पर पानी की बोतल के साथ नमकीन के पैकेट, ग्लास और सिगरेट भी दिख रहा है। हालांकि, एसडीएम ने कहा- वीडियो कहीं और का है, जांच की जा रही है। वैसे आरोपी कंप्यूटर आपरेटर को हटा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 11- वाराणसी में बैंक मैनेजर की पत्नी फंदे से लटकी; लिखा- 'पापा की प्रिंसेस हूं… वाराणसी में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने शादी के 15 महीने बाद आत्महत्या कर ली। कमरे में लाश फंदे से लटकती मिली। शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। लिखा- मेरे मां-बाप ने मुझे बड़े लाड-प्यार से पाला था। मैं अपने पापा की प्रिंसेस हूं। ससुराल वालों ने मुझे गालियां दीं, मार-पीट की। आत्महत्या कर रही हूं। सुसाइड के बाद घरवाले फरार हैं। 10 लोगों पर FIR दर्ज। पूरी खबर पढ़ें 12- मंत्री राजभर बोले- पंचायत चुनाव समय पर होंगे; शंकराचार्य का काम PM-CM से लड़ना नहीं सुल्तानपुर में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर दावा किया कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर कहा- शंकराचार्य का काम धर्म का प्रचार करना होता है, न कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से लड़ाई करना और अनर्गल बयानबाजी करना। अगर कोई भी, चाहे किसी भी पद पर हो, कानून अपने हाथ में लेगा, तो उसके खिला कानून सख्ती से अपना काम करेगा। पूरी खबर पढ़ें 13- झांसी में ब्रेकअप पर भाभी का सीना चाकू से फाड़ा, 7 घंटे बाद जान दी झांसी में शनिवार को एक महिला पर उसके देवर ने चाकू से हमला कर दिया। महिला के सीने, गले और हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर चाकू से सीना फाड़ दिया। इसके 7 घंटे बाद देवर थाने से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। करीब डेढ़ साल पहले महिला अपने देवर के साथ भाग गई थी। लेकिन बाद में उससे ब्रेकअप कर घर लौट आई थी। इससे देवर नाराज था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- डायल 112 पर कॉल कर रोज पुलिस बुलाता, कहता- मुझे घर छोड़ दो सोनभद्र में डायल 112 की टीम एक शख्स से परेशान है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार को शराब पीने की लत है। शराब पीने के बाद रात को वह डायल 112 पर फोन मिलाते हैं और पुलिस बुला लेते। पीआरवी जब मौके पर पहुंचती तो वह घर छोड़ने की जिद करते। कहते- बहुत परेशान हूं, कोई साधन नहीं है, मुझे घर छोड़ दो। पुलिसवाले रोज वार्निंग देकर जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम... 15- यूपी में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी 1 मार्च को यूपी का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना कम है। कम से कम 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली खेलकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या:अलीगढ़ में बदमाश घात लगाकर बैठे थे, देखते ही अंधाधुन फायरिंग
    Next Article
    प्रतिभा कुशवाहा ने केंद्रीय बजट को जनहितैषी बताया:बोलीं- मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment