Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी ने मां की चिता सजाई-रो पड़े; ओवैसी को जज समझकर दे दी सलामी; फेरे के पहले दूल्हा दूसरी लड़की के साथ पकड़ाया

    1 day ago

    4

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ में दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी की मां के अंतिम संस्कार से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें… 1- मोदी ने मंच पर योगी से हाल पूछा, जयंत बोले-CM मुश्किल वक्त में हमारे बीच आए लखनऊ में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में 52 टॉपर्स को सम्मानित किया। पीएम ने कहा- छात्र ही देश का सामर्थ्य और भविष्य है। ITI में सीखा आपका हुनर आज भारत की ऊर्जा है। योगी ने कहा- पीएम ने युवाओं को हुनर दिखाने का प्लेटफार्म दिया। राजनाथ सिंह बोले- हुनर न सीखने वाला अशिक्षित माना जाएगा। जयंत चौधरी ने कहा- योगी मुश्किल समय में हमारे बीच आए। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी ने भाई के साथ मां को मुखाग्नि दी, चिता सजाई, लिखा- अंतिम प्रणाम मां.. योगी की मां सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। सीएम के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने हरिद्वार के चंडी घाट पर मुखाग्नि दी। योगी ने अर्थी को कंधा दिया, चिता सजाई। भाइयों संग परिक्रमा की, सिर नवाया, आखिरी प्रणाम किया। मां की अंतिम यात्रा के दौरान रो पड़े। बार-बार रुमाल से आंसू पोछते रहे। बाबा रामदेव- स्वामी चिदानंद समेत 13 अखाड़ों के आचार्य और महंतों ने मंत्र पढ़े। पूरी खबर पढ़ें 3- अखिलेश का तंज, सपा जॉइन करने वालों से कहा- अब आप जांच के लिए तैयार रहें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- कमल छोड़कर कमल हमारे साथ आ गए हैं। अब कमल और मुरझा जाएगा। अब तो वो लोग कोई नया नारा ढूढेंगे। अभी नारा लगा रहे हैं कि राधे राधे कमल खिला दे। इसका मतलब है, कमल मुरझा गया है। हमारे यहां तो जब विदाई होती है, तब राधे-राधे कहते हैं। इसका मतलब है, उनकी विदाई होने जा रही है। इसलिए राधे-राधे कह रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- पुलिस ने जज की जगह ओवैसी को गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया, डैमेज कंट्रोल में जुटी पुलिस सहारनपुर में पुलिसवालों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। शनिवार को ओवैसी जैसे ही सर्किट हाउस पहुंचे, पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। AIMIM चीफ ने खड़े होकर सलामी ली। इसके बाद वे वहां से निकल गए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के एक जज को गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी थी लेकिन ओवैसी वहां पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने गफलत में उन्हें ही सलामी दे दी। पूरी खबर पढ़ें 5- सिद्धार्थनगर में सांसद-विधायक समर्थकों में जूतम-पैजार, गालियां बकी, कुर्ता फटा सिद्धार्थनगर में सांसद जगदंबिका पाल- विधायक विनय वर्मा के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। दरअसल, विधायक मंच से संबोधित करने लगे तो सांसद समर्थक कुछ टिप्पणियां करने लगे। इसपर विधायक भड़क गए। मंच से ही सांसद समर्थकों को गाली देते हुए दलाल कह दिया। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। जमकर लात घूंसे चले। विधायक के समर्थक का कुर्ता भी फट गया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- बाराबंकी में शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत, एंबुलेंस एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एंबुलेंस किनारे खड़े पिकअप में पीछे से घुस गई। हादसे में एंबुलेंस सवार भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वे जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी एंबुलेंस में फंस गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आई है। एंबुलेंस में पश्चिम बंगाल के अजीजुल हक का शव था। पूरी खबर पढ़ें 7- गोंडा में चाय बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या, बेटे ने पुलिस बुलाई, कहा-पापा ने मार डाला गोंडा में चाय न बनाने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात आरोपी ने 12 साल के बेटे के सामने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। बेटे ने पुलिस को फोन कर बताया- पापा ने मम्मी को मार डाला, लाश घर में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस को चारपाई पर 35 साल की महिला का खून से लथपथ शव मिला। आरोपी मनोज कुमार शुक्ला ने 14 साल पहले शादी की थी। पूरी खबर पढ़ें 8- कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम बोले- क्रिकेट ही नहीं दलित-मुसलमानों से हर जगह भेदभाव न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट की प्लेइंग-11 से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बाहर रखने पर सांसद इमरान मसूद के बाद अब यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा- क्रिकेट में पक्षपात होता है, इसमें कोई संदेह नहीं। दलितों, मुसलमानों- अति पिछड़ों के साथ हर स्तर पर भेदभाव होता है। बोर्ड को अच्छे खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। मसूद ने कहा था- नाम सिराज है, यही क्या कम है। पूरी खबर पढ़ें 9- शामली में बारात लेकर पहुंची गर्लफ्रेंड, बोली- 7 साल अफेयर, अब शादी से मुकरा शामली में एक युवती बॉयफ्रेंड के घर ढोल-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंची। उसने हाथ में ‘दुल्हन लेकर आई बारात’ लिखा बैनर भी पकड़ रखा था। वह देहरादून की है। युवक मर्चेंट नेवी में है। उसका आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर 7 साल तक रेप करता रहा। अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। युवक की शादी के कार्ड छप चुके हैं और 21 नवंबर को बारात जानी है। पूरी खबर पढ़ें 10- मथुरा में शादी का कार्ड नहीं दिया तो ससुर को मार डाला, बेटे की बारात लेकर निकले थे मथुरा में शादी का कार्ड नहीं देने पर दामाद ने ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव खेत में फेंककर फरार हो गया। खेत में शव देखकर लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। मृतक के बेटे ने अपने जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी ने शादी से पहले धमकी दी थी कि शादी वाले दिन तुम्हारे घर में खून बहेगा। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 11- बरेली में किसान ने जहर खाकर जान दी, गोरखपुर कुलपति पर लगाया आरोप बरेली के बहेड़ी में किसान सरदार भगवान सिंह ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. केपी सिंह समेत 5-6 लोगों पर जिंदगी बर्बाद करने और धोखे से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। बहेड़ी CO पर फोन कर जमीन पर कब्जा कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 12- सपा MLA नसीम का दर्द छलका, बोलीं- आजम की बुजुर्ग बेगम का दर्द मैंने देखा आजम खान की रिहाई पर सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा- आजम खान को जेल में रहते हुए मैंने उनकी बुजर्ग बेगम का वो दर्द देखा जो मेरा दर्द था। मैं भी उसी तकलीफ से गुजरी हूं। विधायक हसन रुमी ने कहा- ओवैसी अब्दुल का नाम लेकर समाज को गुमराह कर रहे। वह बताएं हम क्या चीज हैं? हम भी तो विधायक हैं। हमें किसने बनाया? समाजवादी पार्टी ने बनाया है। पूरी खबर पढ़ें 13- फर्जी अफसर बनकर ट्रेन में 2 किलो सोना लूटा, बरेली से फार्मा कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार बरेली में फर्जी अफसर बनकर 2 किलो सोना लूट लिया गया। आरोपी फार्मेसी कंपनी के एरिया मैनेजर है। पुलिस के अनुसार, चंबल एक्सप्रेस में संजीव खंडेलवाल के पास फर्जी अधिकारी अपने चार साथियों के साथ पहुंचा। जांच के नाम पर उनके पास से 2 किलो सोना लिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया 880 ग्राम सोना बरामद किया है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- सात फेरों के पहले दूसरी लड़की के साथ पकड़ा गया दूल्हा, दूल्हन का शादी से इनकार फिरोजाबाद में जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना है कि दूल्हे ने दूसरी लड़की को कमरे में बुला लिया। करीब आधे घंटे तक उसके साथ रहा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर झगड़ा और हंगामा हुआ। बाद में लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन थाने पहुंच गई। उसने दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल 22 नवंबर को यूपी के सभी 75 जिलों में शाम 6 बजे एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान सायरन बजाने, रेस्क्यू और आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय करने का अभ्यास किया जाएगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात… आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री बोले- ब्रजवासियों के चरणों में नाक रगड़कर प्रणाम:प्यारे टेढ़े-मेढ़े ठाकुरजी की नगरी में आया हूं, बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया
    Next Article
    खुशी-खुशी हुआ जयमाल, फिर दुल्हन ने शादी से इनकार किया:फिरोजाबाद में बोली- दूल्हे ने दूसरी लड़की को कमरे में बुलाया, आधे घंटे साथ रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment