Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दरोगा भर्ती एक्जाम के लिए कानपुर से स्पेशल ट्रेनें:अलीगढ़-इटावा में ट्रेनों की रिजर्व रेक रखी, CCTV से कंट्रोल रूम से निगरानी

    8 hours ago

    1

    0

    15 मार्च को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP SI) परीक्षा को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को संभालने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर व्यवस्थाएं की गई हैं। रेलवे के अनुसार, प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। मंडल स्तर पर बनाए गए वार रूम से सभी स्टेशनों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। स्टेशनों पर वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीमें भीड़ नियंत्रण और यात्रियों को सहायता देने के लिए तैनात रहेंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और इटावा स्टेशनों पर रिजर्व रेक तैयार रखे गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनसे स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा कुछ मेमू ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन बढ़ाने और अतिरिक्त ठहराव देने की भी योजना है। ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव UP SI परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने 14 और 15 मार्च को कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की भी व्यवस्था की गई है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 64613 झांसी–बांदा अब अपने निर्धारित समय 12:30 बजे की जगह 13:30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं 64611 झांसी–मानिकपुर ट्रेन 17:25 की बजाय 18:30 बजे रवाना होगी। 64615 ललितपुर–झांसी ट्रेन 18:00 के स्थान पर 18:30 बजे चलेगी और 64614 बांदा–झांसी ट्रेन 17:30 की जगह 18:30 बजे प्रस्थान करेगी। झांसी-कानपुर समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए झांसी से कानपुर के बीच दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें एट, उरई, कालपी, पुखरायां और भीमसेन स्टेशनों पर ठहरेंगी। इसके अलावा झांसी–मानिकपुर, महोबा–मानिकपुर, बांदा–मानिकपुर और ललितपुर–झांसी रूट पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। प्रयागराज–ग्वालियर ट्रेन 75 मिनट लेट इन व्यवस्थाओं के चलते 11802 प्रयागराज–ग्वालियर ट्रेन 14 और 15 मार्च को झांसी–बांदा रेलखंड के बीच करीब 75 मिनट देरी से चलेगी। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए 14 और 15 मार्च के लिए कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें और रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में पिकअप की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक बाइक पर सवार थे 3 युवक, एक गंभीर घायल
    Next Article
    आप ने महंगाई, गैस मूल्य वृद्धि पर किया प्रदर्शन:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर रखकर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment