Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आप ने महंगाई, गैस मूल्य वृद्धि पर किया प्रदर्शन:बस्ती में कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर रखकर जताया विरोध

    7 hours ago

    1

    0

    बस्ती में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिर पर खाली सिलेंडर रखकर अपना विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि घरेलू सिलेंडर में 60 रुपये और व्यावसायिक सिलेंडर में 120 रुपये की ताजा वृद्धि ने गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों को प्रभावित किया है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। डॉ. वर्मा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि गुजरात के मोरबी से लेकर तमिलनाडु और दिल्ली-एनसीआर तक हजारों उद्योग और होटल बंद होने की कगार पर हैं, जिससे देश में बेरोजगारी का संकट गहरा रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार रूस से सस्ता तेल खरीदने के बजाय अंतरराष्ट्रीय दबाव में जनता का नुकसान कर रही है। पार्टी ने दावा किया कि गैस क्षेत्र में अडानी समूह जैसी निजी कंपनियों को फायदा पहुँचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतें कई जगह तीन गुना तक बढ़ गई हैं। आप ने मांग की है कि बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए और पेट्रोल-डीजल के लिए एक पारदर्शी नीति बनाई जाए। इस दौरान जिला महासचिव चंद्र भान कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार और रामसाजन सूर्यवंशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरकार से महंगाई पर लगाम लगाने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दरोगा भर्ती एक्जाम के लिए कानपुर से स्पेशल ट्रेनें:अलीगढ़-इटावा में ट्रेनों की रिजर्व रेक रखी, CCTV से कंट्रोल रूम से निगरानी
    Next Article
    वाराणसी की किशोरी बरेली में बिकी:ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग ने मासूम को नशीली दवाओं और जुल्म के बीच कई होटलों में परोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment