Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दरोगा भर्ती का पेपर वायरल, बोर्ड बोला-फर्जी है:FIR होगी; अंबेडकरनगर में परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कैंडिडेट्स की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेल्ट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। अंबेडकरनगर में परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक से परीक्षा देने जाते वक्त कार ने टक्कर मार दी। इस बीच, यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न-पत्र को फर्जी करार दिया। 'X' पर फर्जी पेपर शेयर कर बोर्ड ने लिखा- ऐसा किसी भी पेपर का परीक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वायरल करने वाले प्लेटफॉर्म और लोगोंं पर FIR करेंगे। ऐसी अफवाहों के झांसे में न आएं। परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जानी है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिलाएं हैं। परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश चल रही है। तस्वीरें देखिए… दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमास बोला- ईरान पड़ोसियों पर हमला रोके, भाईचारा बना रहे:इराक में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल अटैक; रिपोर्ट- सऊदी में 5 अमेरिकी विमान तबाह
    Next Article
    कानपुर में बस-डंपर में भीषण टक्कर:57 तीर्थ यात्री सवार थे, 40 घायल; बुजुर्ग महिला की मौत; रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment