Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीएसआई परीक्षा जिले के 6 केंद्रों पर संपन्न:कुल 1270 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही जिले में उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर (यूपीएसआई) भर्ती परीक्षा छह केंद्रों पर दो पालियों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 1270 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में ज्ञान देवी इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। प्रथम पाली में कुल 2400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1757 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 643 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार, द्वितीय पाली में भी 2400 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1773 ने परीक्षा दी और 627 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट की डीएम-एसपी पर टिप्पणी के बाद संभल में प्रदर्शन:ग्रामीणों ने किया घर में सामूहिक नमाज का विरोध, पलायन की चेतावनी दी
    Next Article
    फतेहपुर के नए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लिया चार्ज:बोले- लोगों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण मेरी प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment