Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपीटीईटी आवेदन प्रक्रिया शुरू, अध्यक्ष ने किया पोर्टल GO LIVE:26 अप्रैल लास्ट डेट, रिफंड व कैंसिलेशन नियम में हुए बदलाव

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार यानी आज आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। शिक्षक बनने का सपना संजोए अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार परीक्षा में शामिल होने के लिए ओटीआर व्यवस्था लागू की गई है। अध्यक्ष ने किया पोर्टल का शुभारंभ ​शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ० प्रशान्त कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से UPTET-2026 के आवेदन के लिए पोर्टल को 'Go Live' किया। इस दौरान आयोग के परीक्षा नियंत्रक, उपसचिव और संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि भी वर्चुअली उपस्थित रहे। अब अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां 27 मार्च से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 26 अप्रैल है। एक महीने तक पोर्टल पर इच्छुक अभ्यर्थी फार्म भर सकते हैं। वहीं फार्म में संशोधन की अंतिम तिथि 1 मई दी गई। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को करेक्ट किया जा सकेगा। आयोग ने स्पष्ट किया कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे। शुल्क भुगतान भी डिजिटल माध्यम से करना होगा। UPTET प्राथमिक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6-8) स्तर के शिक्षक पदों के लिए योग्यता निर्धारित करता है। पिछले वर्ष लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसलिए इस बार भी भीड़ की उम्मीद है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार, फोटो और शैक्षणिक प्रमाणपत्र तैयार रखें। आयोग ने साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी है। रिफंड व कैंसिलेशन के नियम वहीं दूसरी ओर शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आधिकारिक दिशा-निर्देश और रिफंड व कैंसलेशन पॉलिसी जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले फीस भुगतान और आवेदन प्रक्रिया में श्रेणीवार आवेदन शुल्क जमा होगा। जिसमें ​सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के एक पेपर के लिए 1000 रुपये जो कि पहले 1200 दोनों स्तर के लिए था। अब दोनों पेपर के लिए 2000 रुपये लगेंगे, ​एससी/एसटी एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1000 रुपये, ​दिव्यांग को एक पेपर के लिए 300 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। दोनों स्तर के आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी को ससुराल से लेने गए युवक पर हमला:प्रेम विवाह के विवाद में मारपीट, SSP से न्याय की गुहार
    Next Article
    एटा में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायके पक्ष ने कहा- ससुराल वालों ने मारकर अस्पताल में भर्ती कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment