Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यशोदा नगर में उद्योग व्यापार मंडल का होली मिलन:राधा-कृष्ण की झांकी और भजनों से सजी शाम; व्यापारियों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल

    1 hour ago

    1

    0

    शहर के औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र यशोदा नगर में रविवार को होली की उमंग देखते ही बनी। यशोदा नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में व्यापारियों ने एकजुट होकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें व्यापारियों ने गुलाल के साथ-साथ फूलों की वर्षा कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। समारोह में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र भी शामिल हुए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि मेल-मिलाप और रिश्तों में मिठास घोलने का त्योहार है। राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान राधा-कृष्ण की भव्य झांकी रही। फूलों के बीच सजी इस झांकी ने माहौल को भक्तिमय कर दिया। कलाकारों ने जब भजन सुनाने शुरू किए, तो उपस्थित व्यापारी और उद्यमी खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। स्थानीय भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर 'होली है' के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। व्यापारियों की एकजुटता पर जोर यशोदा नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज शुक्ला और महामंत्री केके गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक व्यस्तताओं के बीच ऐसे कार्यक्रम आपसी समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देते हैं। समारोह के जरिए यशोदा नगर के छोटे-बड़े सभी उद्यमियों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और व्यापारिक हितों पर भी चर्चा की। फूलों की होली और सौहार्द का संदेश समारोह के अंत में फूलों की होली खेली गई। पारंपरिक रंगों के बजाय फूलों का उपयोग कर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। व्यापारियों ने एक-दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां उड़ाईं और गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली के कबाड़ गोदाम में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, दमकल ने पाया काबू
    Next Article
    अधिवक्ता को पीटने पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित:नोएडा में भाई की तलाश में घर से उठाकर थाने ले जाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment