Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यति नरसिंहानंद का UGC एक्ट 2026 पर हमला:बोले- हिंदू राष्ट्र के स्वप्न की हत्या, CM योगी को दी मौन चिंतन की सलाह

    3 hours ago

    1

    0

    शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने एक वीडियो बयान जारी कर यूजीसी एक्ट 2026 पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस एक्ट ने सबसे पहले हिंदू राष्ट्र के स्वप्न की हत्या की है। अब हिंदू राष्ट्र का निर्माण केवल मां और महादेव ही कर सकते हैं, यह अब मनुष्य के बस की बात नहीं रही। ‘कुछ दिन मौन रहकर चिंतन करें’ महामंडलेश्वर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ दिन मौन रहकर चिंतन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजकल हिंदुओं को जातिवाद में न बंटने की नसीहत दी जा रही है, जबकि उनकी ही पार्टी ने हिंदुओं को जातियों में बांट दिया है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हिंदुओं के मारे जाने पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनके अनुसार केवल बयान देने से कुछ नहीं होता, वहां सेना भेजी जानी चाहिए थी, क्योंकि सेना ही जाकर हिंदुओं के नरसंहार को रोक सकती थी। ‘जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया और अब समाज को ताना दिया जा रहा है। यह हिंदुओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, जबकि इस समय उन्हें मरहम की जरूरत है। महामंडलेश्वर ने कहा कि यदि हालात नहीं बदले तो संबंधित लोग और उनकी पार्टी भी इतिहास के कूड़ेदान में खो जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अधिवक्ता की मौत का मामला:मुरादाबाद में वकीलों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    जौनपुर में AIPEU कर्मचारियों का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment