Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में AIPEU कर्मचारियों का प्रदर्शन:पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर जनपद में AIPEU (ऑल इंडिया पोस्टल एम्प्लॉइज यूनियन) के कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर लंच अवधि के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करना शामिल था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 50% महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन में विलय करने की मांग की। कर्मचारियों ने 1 जनवरी 2026 से 20% अंतरिम राहत (IR) प्रदान करने की भी अपील की। अन्य मांगों में मृतक आश्रितों पर लगाई गई 5% की सीमा को समाप्त करना, विभाग में सभी रिक्त पदों को भरना और AIPEU कर्मचारियों के विरुद्ध प्रतिशोधात्मक कार्रवाई बंद करना शामिल था। इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रांतीय उपाध्यक्ष व मंडलीय सचिव हरिशंकर यादव ने किया। प्रदर्शन में मनोज, अवधेश तिवारी, मिथिलेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, सुशील वर्मा, धर्मजीत, अनिकेत, मनोज यादव, आनंद उपाध्याय, राहुल चौहान, प्रिया यादव, नुजहत फातिमा, सोनाली, विक्रांत सिंह, ऋषिकेश, अंकित यादव, विवेक सिंह और राजेश सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यति नरसिंहानंद का UGC एक्ट 2026 पर हमला:बोले- हिंदू राष्ट्र के स्वप्न की हत्या, CM योगी को दी मौन चिंतन की सलाह
    Next Article
    पॉलीग्राफी टेस्ट के खौफ ने उगले दो कत्ल के राज:कंपाउंडर ने 13 महीने पहले प्रेमिका और डॉक्टर ने 9 साल पहले पत्नी को मार कर गाड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment