Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूट्यूबर महक-परी और पड़ोसियों में चले जमकर लाठी-डंडे:संभल में बच्चों के खेल के मामूली विवाद में मारपीट, दोनों पक्ष से कई घायल, मुकदमा दर्ज

    5 hours ago

    1

    0

    संभल की मशहूर यूट्यूबर्स बहनों महक-परी के खिलाफ एक और मारपीट का मामला सामने आया है। बच्चों के खेलने के विवाद को लेकर महक-परी और पड़ोसियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें महक-परी के पिता गंभीर घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से पति-पत्नी और दो बच्चों को चोटें आई हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है। पुलिस ने महक-परी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जिला मुख्यालय करीब 50 किलोमीटर और संभल सिटी से 22 किलोमीटर दूर असमौली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि महक-परी सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेट बनाने के लिए कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। इसके अलावा उनके द्वारा मारपीट के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस दोनों बहनों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... असमौला थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव की रहने वाली चर्चित यूट्बर बहनें महक और परी के परिवार की पड़ोसियों से मारपीट हो गई। दरअसल महक-परी की छोटी बहन नेहरूल निशा (8) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी इलियास का 7 साल के पोते जोहन से खेल-खेल में ही मारपीट हो गई। इस बात को लेकर मंगलवार शाम महक-परी और उनके पिता सरफराज व पड़ोसी इलियास की पत्नी बिल्किस के बीच जमकर गाली-गलौज होने लगी। कुछ देर के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए। बिल्किस ने पुलिस को लिखित शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया- रात करीब 8 बजे महक-परी और उनके परिवार ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे नूरे हसन, गुले हसन, गुले हसन के 7 साल के बेटे जोहन, गुले हसन की पत्नीशाइस्ता को भी पीटा। मारपीट में नूरे हसन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं महक-परी के पिता सरफराज ने भी खुद के साथ मारपीट होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सिर में गंभीर चोट आई है और वे भी कार्रवाई चाहते हैं। पहले भी विवादों में रह चुकी हैं महक-परी महक-परी का विवादों से पुराना नाता बताया जा रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में असमोली पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है। मुरादाबाद में एक युवक से सरेराह मारपीट का मामला भी चर्चा में रहा था। अन्य स्थानों पर भी झगड़े और विवाद के आरोप सामने आ चुके हैं। पुलिस ने शुरू की जांच, एक मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। महक-परी के पिता की लिखित शिकायत पर थाना असमोली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बिलकिस जहां ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… हरिद्वार रेलवे स्टेशन में बच्ची से रेप की कोशिश:लोगों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान; मध्य प्रदेश का परिवार गंगा स्नान करने आया था हरिद्वार रेलवे स्टेशन के टिकट घर स्थित महिला शौचालय में साढे चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बच्ची की चीख-पुकार से मौके पर हड़कंप मच गया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर चकमा देकर भाग निकला, लेकिन जीआरपी पुलिस ने घेराबंदी कर 14 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है, जिसके खिलाफ पॉक्सो समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में 5 किमी सड़क पर 50 LED लाइटें बंद:करोड़ों की परियोजना में गड़बड़ी, पर्यटन विभाग ने मानी समस्या
    Next Article
    रामपुर में बारिश की बूंदों से गेहूं कटाई पर ब्रेक:किसान चिंतित, कृषि अधिकारी बोले- जल्द शुरू होगा कटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment