Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूट्यूबर UK07 राइडर ने लाइव आकर किया सुसाइड का प्रयास,VIDEO:150 kmph की स्पीड में कार डिवाइडर पर चढ़ाई, बोले- मां अगले जन्म प्यार देना

    4 hours ago

    1

    0

    देहरादून के फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 राइडर) ने इंस्टाग्राम लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। शनिवार रात करीब 7 बजे वह उत्तर प्रदेश के मेरठ हाइव पर कार चलाते हुए लाइव आए और भावुक होते हुए कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव”, जिसके बाद उन्होंने कार करीब 150 की स्पीड में दौड़ाई और डिवाइडर में ठोक दी। कार ठोकने से पहले वह करीब आधे घंटे से लाइव आकर अपनी परेशानी बताते रहे, इस दौरान वो खुद को थप्पड़ भी मारते दिखे। वहीं, गाड़ी के टकराने के बाद तुरंत इंस्टाग्राम लाइव बंद हो गया। हालांकि बाद में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रही है और लोग उन्हें कार से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। घायल अनुराग को मेरठ के ही शुभारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। LIVE में बोले- मम्मी अगली बार आउं तो प्यार दे देना इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग डोभाल बेहद भावुक दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने कहा, “मम्मी अगले जन्म आउं तो प्यार दे देना बस… बहुत जरूरत थी प्यार की। लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।” इसके बाद उन्होंने कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव।” लाइव में दिखाई देता है कि इसके बाद अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना लगाते हैं और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने लगते हैं। कुछ ही देर में स्पीड करीब 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते नजर आते हैं, जैसे गाड़ी को डिवाइडर से टकराने की कोशिश की हो। हालांकि उसी समय इंस्टाग्राम लाइव अचानक बंद हो जाता है। दूसरा VIDEO आया, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखी इस घटना के बाद एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुराग डोभाल की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और अनुराग सड़क पर लेटे हुए नजर आते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद लोग उन्हें कार से बाहर निकालते और संभालते हुए दिखाई देते हैं। पीली टीशर्ट पहने अनुराग सड़क पर लेट दर्द में रोते हुए दिख रहे हैं। चार दिन पहले जारी किया था 2 घंटे का भावुक वीडियो अनुराग डोभाल ने 4 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, परिवार के साथ विवाद, शादी, घर छोड़ने की नौबत, आर्थिक संकट और मानसिक तनाव तक की पूरी कहानी खुद अपने शब्दों में सुनाई थी। वीडियो के दौरान वह कई बार भावुक होते और रोते हुए भी नजर आए थे। वीडियो में उन्होंने बताया था कि पिछले कुछ सालों में उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और हालात ऐसे बन गए कि उन्हें अपनी पूरी कहानी सार्वजनिक करनी पड़ी। वीडियो में उन्होंने परिवार के साथ हुई बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग भी सुनाई थीं और कहा था कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें) ------------ ये खबर भी पढ़ें… 'UK07 राइडर अपनी पत्नी के साथ करता था मारपीट':भाई कलम बोला- व्यूज पाने के लिए रो रहा, मां-पिता पर केस कर चुका ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider इन दिनों अपने निजी जीवन से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में हैं। होली के दिन अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने अपना ‘लास्ट व्लॉग’ बताया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुनिधि चौहान ने गाया हलचल जवानी...:फैंस ने की हूटिंग; ब्लैक मास्क लगाकर एंट्री की, बोलीं- हल्के में मत लेना
    Next Article
    प्रयागराज में दादा के सामने LKG के छात्र का अपहरण:कार में खींचकर 2 बदमाश भागे; पिता मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment