Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूथ ओलिंपिक में भारत को बॉक्सिंग के 2 गोल्ड:अंबेकर मीतेई पहले पुरुष चैंपियन बने; गुंजन महिला वर्ग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    1 day ago

    4

    0

    यूथ ओलिंपिक में भारत को बॉक्सिंग के 2 गोल्ड मेडल मिले। डकार में मणिपुर के एल अंबेकर मीतेई ने पुरुषों के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी को 3-2 से हराया। इसके कुछ घंटे बाद 17 साल की गुंजन ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में अल्जीरिया की बुथैना बेन्सलाह को 5-0 से शिकस्त दी। अंबेकर यूथ ओलिंपिक के इतिहास में बॉक्सिंग का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष मुक्केबाज बने। वहीं, गुंजनइस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बनीं। आखिरी राउंड में अंबेकर ने पलटा मुकाबला पुरुषों के 50 किलोग्राम फाइनल में अंबेकर के सामने आयरलैंड के क्रिस्टियन जुबानी थे। मुकाबले की शुरुआत भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में नहीं रही। पहले राउंड में पांचों जजों ने जुबानी को बेहतर माना। यानी शुरुआती तीन मिनट के बाद अंबेकर मुकाबले में पीछे थे। दूसरे राउंड में उन्होंने वापसी की। इस बार तीन जजों ने अंबेकर को बेहतर बॉक्सर माना, जबकि दो ने आयरिश खिलाड़ी के पक्ष में फैसला दिया। तीसरे और आखिरी राउंड में भारतीय मुक्केबाज ने अपना प्रदर्शन और बेहतर किया। चार जजों ने उन्हें इस राउंड का विजेता माना। इस तरह अंबेकर ने 3-2 के फैसले से गोल्ड अपने नाम कर लिया। बॉक्सिंग में जज हर राउंड का अलग-अलग स्कोर तय करते हैं। आम तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बॉक्सर को 10 और दूसरे को 9 अंक दिए जाते हैं। मुकाबले के अंत में पांच जजों के फैसलों के आधार पर विजेता तय होता है। 3-2 का मतलब है कि पांच में से तीन जजों ने अंबेकर को विजेता माना, जबकि दो की नजर में जुबानी बेहतर थे। 16 साल बाद भारत को बॉक्सिंग में गोल्ड अंबेकर से पहले भारत यूथ ओलिंपिक बॉक्सिंग में गोल्ड नहीं जीत सका था। प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 2010 में सिंगापुर में भारत को दो मेडल मिले थे। शिव थापा ने पुरुषों के 54 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर और विकास कृष्ण ने 60 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज जीता था। गुंजनने पांचों जजों से हर राउंड जीता अंबेकर की जीत के बाद गुंजन ने महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में भारत को दूसरा बॉक्सिंग गोल्ड दिलाया। फाइनल में उनका सामना अल्जीरिया की बुथैना बेन्सलाह से था। गुंजनने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण रखा। पांचों जजों ने तीनों राउंड में उन्हें 10-9 से बेहतर माना। इस तरह सभी जजों का स्कोर 30-27 रहा। भारत के खाते में 11 मेडल गुंजन की जीत के बाद डकार यूथ ओलिंपिक में भारत के कुल मेडल की संख्या 11 हो गई। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत को गोल्ड अंबेकर मीतेई, गुंजनऔर घुड़सवारी में श्रेष्ठ राजू मंटेना ने दिलाए। सिल्वर जीतने वालों में जूडो की खुशबू राजकभाई दरजादा, बीच रेसलिंग की तानिया और बैडमिंटन की तान्वी पत्री शामिल हैं। ब्रॉन्ज मेडल तैराकी में धिनिधि देसिंघु ने दो बार जीता। इनके अलावा तैराकी में तीर्थ पेगू, एथलेटिक्स में शौर्य अंबुरे और वुशु में राजकुमारी लानचेनबी चानू ने भी ब्रॉन्ज हासिल किया। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश के मुस्तफिजुर ने IPL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया, KKR टीम ने पिछले साल निकाला था; ढाका में हिंदुओं पर हमलों के बाद विरोध हुआ था बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL-2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिराज को वनडे में क्यों नहीं मिल रहा मौका:टेस्ट में जगह पक्की; वर्ल्ड कप 2023 के बाद 10 मैचों में सिर्फ 9 विकेट लिए
    Next Article
    विवान कपूर ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीता:शूटऑफ में गोल्ड से चूके; भारत को ओलिंपिक 2028 का कोटा भी दिलाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment