Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद:एटा में यादव समाज ने किया प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर देशभर में यादव समाज के संगठनों में गहरा विवाद है। समुदाय ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनकी जाति और सामाजिक पहचान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे पर देश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन, रैलियां और धरना कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें एटा जिले के जलेसर में भी प्रदर्शन हुआ। जलेसर में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम भावना विमल को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें फिल्म पर तत्काल रोक लगाने, आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। यादव समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। एसडीएम भावना विमल ने ज्ञापन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। कुछ स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की। यादव समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपते हुए सत्येंद्र कुमार यादव ने फिल्म के उद्देश्यों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म में यादव समाज को निशाना बनाया गया है और इसमें 'लव जिहाद' का चित्रण किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के निर्देशक, निर्माता और कलाकार कोई भी यादव समाज से नहीं हैं, फिर भी इसका नाम यादव जी की लव स्टोरी रखा गया है। यादव ने आरोप लगाया कि यह फिल्म जाति को बदनाम करने और उत्तर प्रदेश में दंगा भड़काने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से बनाई गई है। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, सत्येंद्र यादव, अवनीश यादव, अनिल कुमार यादव, विकास यादव, पवन यादव, सुनील यादव, लोकेश यादव, संजय यादव, मंगलेश यादव, गणेश यादव, राजकुमार यादव सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक कंट्रोल रूम से 92 हजार परीक्षार्थियों पर नजर:वाराणसी के 118 केंद्रों पर चल रही परीक्षा, क्वींस राजकीय कॉलेज में 30 एक्सपर्ट की ड्यूटी
    Next Article
    हाथरस में आयरन सुक्रोज सप्ताह के तहत लगा शिविर:मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया उद्घाटन, महिलाओं से की बातचीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment