Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यादव की लव स्टोरी पर मैनपुरी में कड़ा विरोध:प्रदर्शन के बाद अब सिनेमाघर घेरने की तैयारी, यादव की लव स्टोरी पर बवाल

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर यादव समाज में गहरा रोष है। सोमवार को विश्व यादव परिषद के जिलाध्यक्ष शुभम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया पर जारी प्रचार सामग्री में यादव समाज को आपत्तिजनक ढंग से दिखाया गया है। उनका कहना है कि फिल्म में 'लव जिहाद' जैसे संवेदनशील विषय को यादव समाज से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की छवि धूमिल हो रही है और गलत संदेश जा रहा है। जिलाध्यक्ष शुभम यादव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। इस संबंध में कई स्तरों पर ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं और न्यायालय में याचिका भी दायर की गई है। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन की मुख्य मांग है कि फिल्म के शीर्षक से 'यादव' शब्द हटाया जाए और सभी आपत्तिजनक दृश्यों को हटाकर ही फिल्म को रिलीज किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 27 फरवरी को फिल्म रिलीज की गई, तो जिले के सभी सिनेमाघरों के बाहर बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शिकायत के आधार पर राजस्व व संबंधित विभागों की टीम मौके पर भेजी जाएगी और तथ्यात्मक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खैराखास गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुचर भूमि गांव की अमानत है और इसे किसी भी कीमत पर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाना चाहिए। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी:एसपी सूरज राय ने 7839876407 किया जारी, तत्काल होगी कार्रवाई
    Next Article
    मथुरा में 51 साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज:22 फरवरी को पुलिस ने दो गांवों में रेड की, 34 लोगों को अरेस्ट कर भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment