Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 51 साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज:22 फरवरी को पुलिस ने दो गांवों में रेड की, 34 लोगों को अरेस्ट कर भेजा जेल

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में पुलिस ने रविवार को शेरगढ़ इलाके के दो गांवों में छापेमारी के बाद 51 साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनमें से 34 आरोपियों को जेल भेज दिया है। उसके बाद आगे की छानबीन में जुट गई है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला सोते समय मारा छापा शेरगढ़ क्षेत्र के गांव विशंभरा और जांघवली में रविवार को सुबह 6 बजे एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत फोर्स के साथ पहुंचे। उस समय गांव वाले सो रहे थे। पुलिस को देखते ही अफरा तफरी मच गई।पुलिसकर्मियों ने पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने घरों की तलाशी ली। 45 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़े गए युवक साइबर ठगी से जुड़े हैं। अब जानिए किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है उनमें विशंभरा के रहने वाले जमशेद,सद्दाम,वकील,अंसार,मुश्ताक, असरु,मोहम्मद आशिक, रोहिद, रुखसाद, माफर ,ज़ुबैर शामिल हैं। इसके अलावा नासिर,साबिर,शहीद,वसीम,जुनैद,फरमान,नदीम,खालिद,शाहरुख,मुनाजिर,मुद्दिन,निजाम,इरशाद,सलीम,नासिर,रुस्तम,अनीस,जानू उर्फ जान मोहम्मद,मुख्तियार,अमीन,हन्ना,इरशाद, शहरून, मुज्जी,ज़ुबैर,अज्जू अरशद,इकबाल हुसैना,मुजाहिद आबिद,अमीन हाकमीन,रिजवान शाकिर, बांडी और नासिर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस को मिल रही थी शिकायत एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया- पकड़े गये आरोपी गिरोह बनाकर ठगी को अंजाम देते थे। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए। उसके आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनके घरों पर रेड की। इसमें 6 राजपत्रित अधिकारी, 13 थाना प्रभारी समेत 240 पुलिसकर्मी शामिल रहे। इनमें से 8 ऐसे अपराधी थे जो पहले भी जेल जा चुके हैं। साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन बरामद हुए। जिन पर पुलिस की साइबर टेक्निकल टीम काम कर रही है। अभी तक की जांच में पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैंतक की जांच में जो लोग पकड़े गए हैं। उनके द्वारा अलग अलग राज्यों में 18 फ्रॉड किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यादव की लव स्टोरी पर मैनपुरी में कड़ा विरोध:प्रदर्शन के बाद अब सिनेमाघर घेरने की तैयारी, यादव की लव स्टोरी पर बवाल
    Next Article
    बागपत में महिला हत्याकांड का 12 दिन बाद खुलासा:दुष्कर्म के प्रयास में गला घोंटकर की हत्या, आरोपी पर NSA लगेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment