Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया पुलिस ने सात माह बाद पकड़ा, चाकू भी बरामद

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को करीब सात महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई है, जिसे सोमवार शाम बरईपुर मंगलराव बंधे के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। थाना रामपुर कारखाना में दर्ज मुकदमे के तहत पंकज यादव पुत्र रामछवीला यादव निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज है। यह गिरफ्तारी वर्ष 2025 में हुए एक गोलीकांड से जुड़ी है। 29 जून 2025 की रात रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मछलिया गांव निवासी संतोष मद्धेशिया अपनी बाइक से देवरिया आ रहे थे। पुरुषोत्तमपुर चौराहे के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से संतोष मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर किया गया था। घटना के संबंध में तत्कालीन दरोगा की तहरीर पर पंकज यादव, विशाल यादव, मन्नू यादव सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से पंकज यादव फरार चल रहा था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व कांग्रेस शहर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल:रफीक रैनी ने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद ज्वाइन की सपा
    Next Article
    फतेहपुर में रिफाइंड ऑयल से भरी पिकअप पकड़ी:18 ड्रम में 3148 लीटर तेल बरामद, सैंपल जांच को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment