Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को झांसे में लेकर सोने के कैप्सूल चोरी:दुबई से लौटने का लालच देकर तस्करी करते, अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में दुबई से लौटे एक युवक को एयरपोर्ट से झांसे में कार में बैठाकर उसके पास मौजूद सोने के कैप्सूल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक ने 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बलिया के बेल्थरा रोड निवासी महबूब आलम ने 3 अगस्त को सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह 27 जुलाई को दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट के बाहर दीपक वर्मा, राम प्रताप दुबे, अर्शदीप और उनके साथियों ने उन्हें काले रंग की ब्रेजा कार में बैठा लिया। काफी देर तक इधर-उधर घुमाने के बाद आलमबाग बस अड्डे के पास उतार दिया और उनका ट्रॉली बैग लेकर फरार हो गए। बैग में पासपोर्ट, कपड़े और सोने के कैप्सूल रखे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और सर्विलांस टीम ने करीब 100 से 130 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांचकर आरोपियों तक पहुंच गई। जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस ने बलरामपुर निवासी दीपक वर्मा और राम प्रताप दुबे को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सोने के कैप्सूल बरामद कर लिए। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। दुबई से लौटने वालों को बनाते थे निशाना पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसमें राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के सदस्य शामिल हैं। गिरोह खाड़ी देशों, खासकर दुबई में ऐसे भारतीयों की तलाश करता है जो किसी वजह से जल्द भारत लौटना चाहते हैं। उन्हें शॉपिंग, नकद रुपए और हवाई टिकट का लालच देकर सोने की तस्करी में इस्तेमाल किया जाता है। आरोपितों ने बताया कि सोने का बुरादा कैप्सूल बनाकर शरीर के अंदर छिपाकर भारत भेजा जाता था। एयरपोर्ट के बाहर गिरोह के सदस्य तस्करी कर लाया गया सोना ले लेते थे। इस मामले में उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से सोना लेने की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन ज्यादा मुनाफे के लालच में उन्होंने महबूब आलम को धोखे से कार में बैठाकर पूरा सोना ही चोरी कर लिया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में नशा मुक्ति अभियान शुरू:सीएमओ ने दीप जलाकर किया 10 करोड़ प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ
    Next Article
    बारिश में कानपुर की सड़कें बनीं मुसीबत:दिल्ली IIT की रिपोर्ट से होगा डॉट नालों का समाधान, नगर आयुक्त बोले- बारिश के बाद होगा निर्माण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment