Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक का शव पेड़ से लटका मिला:अमेठी में घर से 200 मीटर दूर हुआ बरामद, कुछ दिन पहले अहमदाबाद से लौटा था

    9 hours ago

    1

    0

    अमेठी में आज दोपहर एक युवक का शव घर के पास स्थित बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरब गांव कन्हई का पुरवा की है। मृतक की पहचान रामकुमार चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान के रूप में हुई है। रामकुमार अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहता था और कुछ दिन पहले ही अपने पैतृक गांव लौटा था।उसके पत्नी और बच्चे अभी भी अहमदाबाद में ही है। आज रामकुमार का शव उसके घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस के साथ मुंशीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानव रूप में श्रीराम का अवतरण केवल एक जन्म नहीं:जगद्गुरु रत्नेशप्रपन्नाचार्य बोले-धर्म, मर्यादा और प्रेम का पुनः अवतरण था
    Next Article
    होली-रमजान से पहले पुलिस अलर्ट, बलवा ड्रिल का अभ्यास:भिनगा में 250 पुलिसकर्मियों ने किया दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment