Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली-रमजान से पहले पुलिस अलर्ट, बलवा ड्रिल का अभ्यास:भिनगा में 250 पुलिसकर्मियों ने किया दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण

    8 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती। आगामी त्योहारों होली और रमजान के मद्देनजर जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से 22 फरवरी, 2026 दिन रविवार को पुलिस लाइन्स भिनगा में बलवा ड्रिल का व्यापक अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास का निर्देशन राहुल भाटी ने किया, जबकि नेतृत्व मुकेश चंद्र उत्तम ने संभाला। इस अभ्यास में लगभग 250 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थितियों, विशेषकर दंगा या असामाजिक भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस बल की तत्परता, दक्षता और संयमित बल प्रयोग की रणनीति का अभ्यास करना था। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को टियर गैस गन, एंटी-राइट गन और चिली बम सहित विभिन्न दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया गया। बलवा नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया को 10 अलग-अलग टीमों द्वारा क्रमबद्ध रूप से प्रदर्शित किया गया। इसमें एलआईयू द्वारा सूचना संकलन, नागरिक पुलिस द्वारा भीड़ को समझाना और चेतावनी जारी करना, अग्निशमन दल द्वारा पानी का छिड़काव, टीयर गैस स्क्वाड द्वारा अश्रु गैस का प्रयोग और लाठी पार्टी द्वारा न्यूनतम बल का इस्तेमाल जैसे सभी चरण शामिल थे। हिंसा जारी रहने की स्थिति में फायर पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग का भी अभ्यास कराया गया। घायलों की तत्काल सहायता के लिए प्राथमिक चिकित्सा पार्टी और एम्बुलेंस की तैनाती की गई थी। भीड़ नियंत्रण के बाद पिकेट व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रिजर्व बल की तैनाती का भी अभ्यास किया गया। अभ्यास के अंत में कमांडिंग अधिकारी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष सारगर्भित रिपोर्ट प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। पूरे अभ्यास की निगरानी ड्रोन कैमरों द्वारा लगातार की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्रिल का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारों के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से बल की तत्परता बढ़ती है और त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का शव पेड़ से लटका मिला:अमेठी में घर से 200 मीटर दूर हुआ बरामद, कुछ दिन पहले अहमदाबाद से लौटा था
    Next Article
    ज्वैलर्स की दुकान में लाखों के जेवरात चोरी:ललितपुर में सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर, छत के रास्ते हुए थे दाखिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment