Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक करंट से जिंदा जला, सिर अलग होकर नीचे गिरा:धड़ तारों में फंसकर जलता रहा, बदायूं में पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक जिंदा जलने लगा। बुरी तरह झुलसने के कारण उसका सिर जमीन पर गिर गया, जबकि पूरा धड़ तारों में फंसा रह गया। परिजनों का आरोप है कि वह लाइनमैन के कहने पर पोल पर चढ़ा था। लाइनमैन ने शटडाउन लिया था, लेकिन अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। यह घटना शुक्रवार सुबह वजीरगंज थाना क्षेत्र के धीमरपुर गांव की है। मृतक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्राइवेट ट्यूबवेल के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम करता था। वहीं, एक्सईएन ने बताया- हाईटेंशन लाइन पर बाहरी युवक क्यों चढ़ा था, इसकी जांच की जा रही है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… परिजन बोले- लाइनमैन ने शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ाया था धिमरपुरा गांव के रजपाल के 30 वर्षीय पुत्र अरविंद खेती किसानी के साथ ही बिजली बनाने का काम करते थे। बड़े भाई देवेंद्र ने बताया कि अरविंद की शादी 8 साल पहले अनीता से हुई थी। दो बच्चे शिल्पी (7) और आशीष (5) हैं। घर में 8 बीघा जमीन है। दोनों भाई मिलकर खेती करते थे। परिजन ने बताया- वह प्राइवेट ट्यूबवेल के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम भी कर लेता था। वह बिजली का काम जानता था इसलिए सब लोग उसे बुलाकर ले जाते थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव में ही रहने वाला लाइनमैन यशवीर उसके पास आया। वह अरविंद को बुलाकर ले गया। यशवीर ने शटडाउन लेने की बात कहते हुए अरविंद को हाईटेंशन लाइन वाले पोल पर चढ़ा दी। अरविंद बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट चेक करने लगा। इसी दौरान अचानक से तारों में बिजली दौड़ गई। किसी ने शटडाउन को ऑन कर दिया था। करंट लगते ही अरविंद बिजली के तारों पर गिरा… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- करंट का झटका लगते ही अरविंद का संतुलन बिगड़ गया और वह पोल से सीधे तारों पर आ गिरा। उसका सिर तारों में फंस गया और देखते ही देखते उसमें आग पकड़ ली। युवक सिर और धड़ धू-धू कर जलने लगा। वह चिल्लाता रहा। लोग बेबस होकर उसे बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते हुए बिजली विभाग को सूचना देने लगे। जबतक विभाग ने लाइन काटी उसके पहले युवक बुरी तरह से जल चुका था। जलते हुए उसका सिर धड़ से अलग होकर नीचे गिर गया। धड़क तारों में फंसा जलता रहा। पत्नी और मां लोगों से मदद की भीख मांगती रहीं युवक को जिंदा जलने की बात सुन परिजन भी पहुंच गए। मां राजो और पत्नी अनीता, बचाने के लिए रोते हुए लोगों से मदद की भीख मांगती रहीं। जब युवक का जलता हुआ सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिरा तो मां और पत्नी उसे देखकर बेसुध हो गईं। नहीं उतारा जा सका शव घटना के कई घंटे बीतने के बाद भी तारों में फंसे युवक के धड़ को नीचे नहीं उतारा जा सका है। बजीरगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन बोले- बाहरी व्यक्ति कैसे चढ़ा जांच हो रही एक्सईएन नरेंद्र ने बताया कि बिजलीघर दिसौलीगंज के लिए ज्ञानेंद्र नाम के व्यक्ति ने शटडाउन लिया था। ये दोनों युवक बिना किसी अनुमति के खंभे पर कैसे चढ़े इसकी जांच कराई जाएगी। उधर, सूचना पर सीओ बिसौली संजीव कुमार, थानाअध्यक्ष वजीरगंज सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। -------------------- यह खबर भी पढ़िए…. झांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से छत उड़ी:बहू ने मंदिर में दीया जलाया तो आग भड़की, धमाका सुन चौकी से भागे पुलिसकर्मी झांसी में गुरुवार रात एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। पुलिस के फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में वैज्ञानिकों के लापता होने पर ट्रम्प बोले- मामला गंभीर, जांच का आदेश दिया
    Next Article
    डिप्टी CM केशव मौर्य की अखिलेश को दो टूक:मुस्लिम महिलाओं की चिंता है तो पार्टी से चुनाव लड़ाएं, तुष्टीकरण न करें; PDA फर्जी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment