Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर फांसी लगाई:शाहजहांपुर में शादी में जाने की बात कहकर निकला था, वापस नहीं लौटा

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में युवक ने निर्माणाधीन पानी की टंकी के पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुवायां थाना क्षेत्र के लखोआ गांव निवासी सुमित (24) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह छह बजे ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सुमित अविवाहित था और प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार शाम वह गांव में एक शादी में जाने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद वह घर लौटा, अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया और फिर से शादी में जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वह रात भर घर नहीं लौटा। सुबह जब परिजनों ने सुमित को घर में नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल घर पर ही रखा था। इसी दौरान, स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि सुमित का शव घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक निर्माणाधीन पानी की टंकी के पाइप से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने शव को फंदे से उतारा और उसके कपड़ों की तलाशी ली। परिजनों ने इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दो बाइको की टक्कर, एक की मौत:दो युवक गंभीर घायल, एक बाइक पर जा रहे थे तीनों, नहीं पहना था हेलमेट
    Next Article
    फतेहपुर की 6 वर्षीय आर्या अग्रवाल का संस्कृत ज्ञान अद्भुत:1000 मंत्रों और गीता श्लोकों से धर्म मंचों पर बना रही पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment