Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने की सुसाइड की कोशिश:जहर खाकर चौकी पहुंचा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पत्नी और ससुराल वाले कर रहे परेशान

    9 hours ago

    1

    0

    बदायूं में पत्नी और ससुरालियों से परेशान एक युवक ने चूहामार दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दवा खाने के बाद युवक स्वयं पुलिस चौकी पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना सिविल लाइंस कोतवाली के मंडी समिति पुलिस चौकी के पास गौरीशंकर मंदिर क्षेत्र की है। रूपापुर गांव निवासी 22 वर्षीय आलोक पुत्र राजेंद्र ने पत्नी और ससुरालियों से तंग आकर चूहामार दवा का सेवन किया। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आलोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। आलोक ने अस्पताल में बताया कि उसकी शादी एक साल पहले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिनावर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर की सुषमा देवी पुत्री साधु राम से हुई थी। शादी के बाद से ही सुषमा उसके साथ आए दिन बदसलूकी करती थी और कई बार हाथापाई भी हो चुकी है। आलोक के अनुसार, होली पर उसकी पत्नी मायके गई थी। जब उसने उसे वापस घर आने के लिए फोन किया, तो पत्नी ने फोन पर गाली-गलौज की और अपने परिवार वालों से पिटवाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस घटना से वह मानसिक रूप से टूट गया। इसी के चलते उसने पुलिस चौकी पहुंचने से पहले गौरीशंकर मंदिर के पास चूहामार दवा का सेवन कर लिया। आलोक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पहले भी दो बार मायके जा चुकी है और हर बार लगभग दो महीने बाद समझौते के बाद ही घर लौटी थी। आलोक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी, उसकी बहन और ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। वे उसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई शादी का हवाला देकर दहेज एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उसे और उसके परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में 14-15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा:एडीजी ने 6 केंद्रों का निरीक्षण किया, 7680 परीक्षार्थी शामिल होंगे
    Next Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 5 वाहन खराब:20km तक लगा जाम, 7 घंटे तक गाड़ियों की लाइन लगी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment