Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर-सागर हाईवे पर 5 वाहन खराब:20km तक लगा जाम, 7 घंटे तक गाड़ियों की लाइन लगी रही

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर- सागर हाइवे पर रमईपुर में दो ट्रक खराब होने के बाद शम्भुहा पुल के पास तीन और ट्रक खराब हो गए। सहालग तेज होने के चलते आड़े तिरछे वाहन घुस गए। जिससे बीस किलो मीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कानपुर सागर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब हो गए। जिसके बाद से हालात पूरी तरह बेकाबू हो गए। हाईवे पर वाहनों की कतारें लगातार बढ़ती चली गईं। सुबह होते-होते यह जाम करीब 20 किलोमीटर लंबा हो गया, जिससे हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों तक फंसे रहे। पुलिस कानपुर सागर हाइवे पर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। लगभग सात घंटे बाद यातयात बहाल हो सका। हादसे के बाद पुलिस लौटी, मौके पर नहीं की गई निगरानी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब होने की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचआई की क्रेन की मदद से खराब ट्रकों को सड़क किनारे कराकर कुछ देर में यातायात चालू करा दिया गया। इसके बाद पुलिस बल मौके से वापस लौट गया। हालांकि, रात में सहालग तेज होने के चलते हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता चला गया। इस दौरान आड़े तिरछे घुसे वाहनों से जाम लगना शुरू हो गया। रातभर पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन हाइवे पर डंपर चालकों के सो जाने से जाम बढ़ता चला गया। सुबह तक 20 किलोमीटर लंबा जाम रातभर वाहनों की कतारें बढ़ती रहीं और सुबह तक हाईवे पर जाम करीब 20 किलोमीटर तक फैल गया। रमईपुर चौराहे से लेकर पतारा चौकी क्षेत्र तक ट्रक, बस, कार और अन्य भारी वाहन जाम में फंसे नजर आए। यात्रियों को न तो खाने-पीने की सुविधा मिल पाई और न ही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। कई स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। एसीपी बोले - ट्रक चालकों के सोने के चलते लगा रहा जाम घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि हाईवे पर भारी जाम की सूचना मिलते ही पुलिस को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात बहाल कराया गया है। रात में ट्रकों के चालक सो जाने के चलते जाम के हालात बन गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने की सुसाइड की कोशिश:जहर खाकर चौकी पहुंचा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पत्नी और ससुराल वाले कर रहे परेशान
    Next Article
    अमेठी में मोरंग माफियाओं ने पीटीओ से की अभद्रता:ओवरलोड ट्रक छुड़ाने का प्रयास, ₹70,500 का चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment