Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 14-15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा:एडीजी ने 6 केंद्रों का निरीक्षण किया, 7680 परीक्षार्थी शामिल होंगे

    7 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में 14 और 15 मार्च को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जनपद में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने भरवारी स्थित नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों, शौचालयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की। उन्होंने क्लॉक रूम और कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एडीजी ने बताया कि पूरे प्रदेश में यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में आयोजित होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मचारियों को परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित सामग्री और परीक्षार्थियों की जांच प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो। जनपद कौशांबी में कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7680 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट और छह स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता वाहन रवाना:जिला जज ने दिखाई हरी झंडी, 14 मार्च को सुलह-समझौते से होगा निस्तारण
    Next Article
    युवक ने की सुसाइड की कोशिश:जहर खाकर चौकी पहुंचा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पत्नी और ससुराल वाले कर रहे परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment