Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने कुत्ते को पटक-पटकर मारा, चाकू से गला रेता...VIDEO:लखनऊ में लोग वीडियो बनाते रहे, आरोपी खाल उधेड़ता रहा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक युवक ने कुत्ते का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पहले कुत्ते को पटक-पटककर मारा। इस पर भी जब मन नहीं भरा तो पहले चाकू से उसकी गर्दन धीरे-धीरे रेती। इसके बाद चमड़ी उधेड़ ली। लोगों ने उसे मन किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। घटना लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में मंगलवार को हुई। आरोपी की पहचान निगोहां गांव के रहने वाले बल्लू पुत्र गौरीशंकर के रूप में हुई। पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है। गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ निगोहां थाने में तहरीर दी है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए वीडियो में जो दिख रहा है… वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक अपने पैर के नीचे कुत्ते के शव को दबाए हुए है। उसकी गर्दन पर चाकू चला रहा है। कैमरा पास जाने पर युवक कुत्ते की खाल को हाथों से नोचता हुआ नजर आता है। मौके पर चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ है। कुछ लोग उसे रोकने के लिए आवाजें लगाते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की शिकायत देने वालों में गांव के विकास, विवेक कुमार, सनी कश्यप, उमेश, रोहित कश्यप और राम किशन समेत कई ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें राहुल गांधी नागरिकता मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई आज:एमपी-एमएलए कोर्ट के 28 जनवरी 2026 के आदेश को चुनौती रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता के कथित मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग से जुड़ी याचिका पर बुधवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को किया गिरफ्तार:बागपत में एक लुटेरा घायल, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद
    Next Article
    इटावा में लापता युवक का शव मिलने पर हंगामा:हत्या का आरोप लगाकर सड़क पर उतरे लोग, परिजनों ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment