Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने कुत्ते को पटककर मार डाला, VIDEO:मुजफ्फरनगर में 3 सेकेंड में 3 बार बेरहमी से पटका, फिर ईंट से सिर कूचने की कोशिश

    8 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में युवक ने एक कुत्ते को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। कुत्ते को जमीन पर पटकने का वीडियो भी सामने आया है। युवक पूरी ताकत से कुत्ते को जमीन पर पटक रहा। 3 सेकेंड में कुत्ते को 3 बार जमीन पर पटका। ईंट से सिर कूचने की कोशिश की। इसके बाद ताली बजाते हुए आगे बढ़ गया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर चरथावल थानाक्षेत्र की है। लोगों की सूचना पर कुछ एनिमल एक्टीविस्ट पहुंचे। घायल कुत्ते को नजदीकी पशु अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही कुत्ते की मौत हो गई। तस्वीरें देखिए... पूरा मामला जानिए… चरथावल कस्बे के मोहल्ला हलवाइयान का एक सीसीटीवी सामने आया है। इसके अनुसार, रविवार देर रात पंकज पाल (33) अपने दोस्तों के मकान के बाहर खड़ा था। रात करीब 7 बजे तीन कुत्ते दौड़ते हुए आए और आपस में लड़ने लगे। इतने में पंकज ने एक कुत्ते की दोनों पिछली टांगे पकड़कर उसे खींच लिया। फिर टांग पकड़कर उसे जमीन पर पटकने लगा। तीन सेकेंड में उसने 3 बार कुत्ते को बेरहमी से जमीन पर पटका। इसके बाद उसे जमीन पर छोड़ दिया। एक मिनट तक कुत्ता बेसुध जमीन पर पड़ा रहा। भौंकते हुए खड़ा हुआ लेकिन गिर गया। पंकज की हरकत को मोहल्ले में कई लोग चुपचाप देखते रहे। हालांकि, कुत्ते के जोर-जोर से कराहने से अन्य मोहल्लेवासी भी जुट गए। लोगों को देखकर पंकज वहां से निकल गया। इसी बीच किसी ने पशु प्रेमी सेन्नी चोपड़ा को कॉल किया। वह पहुंचे और कुत्ते को एक चादर में लपेटकर किनारे किया। पुलिस बुलाई गई। इसके बाद कुत्ते को पशु अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने कुत्ते की स्थिति को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पहले भी कई कुत्तों को मार चुका है आरोपी सन्नी चोपड़ा ने बताया- मोहल्ले वालों की जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पंकज पहले भी कई कुत्तों को इसी तरह से मार चुका है। अन्य पशुओं के साथ भी क्रूरता कर चुका है। आरोपी पंकज ड्राइवर है, डीजे गाड़ी चलाता… मोहल्लेवासियों के अनुसार, आरोपी पंकज शादीशुदा है। वह ड्राइवर है और डीजे गाड़ी चलाता है। पिता मजदूरी करते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया- घटना की जानकारी मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… कारोबारी ने पत्नी की हत्या की, मामी से अफेयर था:तलाक चाहता था, संभल में पकड़े जाने के डर से खुद को भी कैंची मारी संभल में मेडिकल कारोबारी ने पत्नी की कैंची से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के डर से खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। मृतका के भाई का आरोप है कि 3 साल से जीजा का अपनी मामी से अफेयर चल रहा था। वो उससे निकाह करना चाहता था। इसलिए बहन पर तलाक का दबाव बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति नफीस (40) मेडिकल स्टोर चलाता है, जबकि मृतक पत्नी नजमा (38) आशा वर्कर थी। दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इससे तंग आकर नजमा बच्चों के साथ अलग रहने लगी। रविवार रात नफीस, नजमा से मिलने पहुंचा। किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढेंगे:ईद की नमाज मैदान में कराने की मांग पर भड़के, कहा- सुबह 4 बजे से चिल्लाते हैं
    Next Article
    कृतिका नर्सिंग कॉलेज पर भ्रष्टाचार का आरोप:छात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली और फेल करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment