Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक पर जानलेवा हमला, काम के बहाने बुलाया:रायबरेली में लाठी-डंडों से पीटा; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    7 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने अभिषेक बाजपेई को काम के बहाने फोन कर बुलाया और फिर उन पर लाठी-डंडों तथा सरियों से हमला कर दिया। यह घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के वोलौली के पास हुई। अभिषेक बाजपेई के मौके पर पहुँचते ही बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लोहे की रॉड और केबल से बेरहमी से पीटा। पिटाई से युवक खून से लथपथ हो गए। हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभिषेक बाजपेई ने लालगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया और मामले की जांच करने की बात कही। बाजपेई के अनुसार, उनका मेडिकल भी करीब 4 घंटे तक नहीं करवाया गया। इस पूरे मामले पर लालगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने और प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोएब हत्याकांड का मुख्य आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल:पुलिस की गोली लगने से जख्मी, हेड कांस्टेबल भी घायल; उपचार जारी
    Next Article
    रॉबर्ट्सगंज सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने भूपेश चौबे:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अनिल यादव, बसपा से अविनाश शुक्ला; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment