Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवराज समरा टी-20 वर्ल्डकप में शतक लगाने वाले सबसे युवा:न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा, कनाडा ने 174 रन का टारगेट दिया

    12 hours ago

    1

    0

    कनाडा ने टी-20 वर्ल्ड कप के 31वें मैच में न्यूजीलैंड को 174 रन का टारगेट दिया है। कनाडा ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 7 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। कनाडा के लिए युवराज समरा ने शतक लगाया। उन्होंने 65 बॉल पर 110 रन बनाए। 19 साल के युवराज टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अहमद शहजाद के नाम थी, जिन्होंने 2014 में 22 साल 127 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में शतक लगाया था। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और जिमी नीशम को 1-1 विकेट मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट ( विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककोनी, जिमी नीशम, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, अंश पटेल। -------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ज्योति सिंह ने जो झेला, उसके लिए 100 करोड़ भी कम...', एलिमनी को लेकर पवन सिंह की दूसरी पत्नी के सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह, जानें और क्या कहा?
    Next Article
    टीम इंडिया के कोच गंभीर को IPL से ऑफर:लेकिन कोच पद बना रुकावट, KKR को 2024 में तीसरा IPL खिताब दिलाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment