Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को जबरन बाइक में बिठाने की कोशिश, VIDEO:फतेहपुर में बीच चौराहे पर ड्रामा, लोगों से बोला- मेरी गर्लफ्रेंड है, पर्सनल मैटर में मत पड़ो

    15 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में एक युवक ने युवती को जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की। लड़की बार-बार छोड़ने के लिए बोलती रही, लेकिन लड़का जबदस्ती बैग खींचकर उसे बिठाने की जिद पर अड़ा रहा। पूरी घटना बीच चौराहे की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। कुछ लोगों ने लड़के को रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें धमकाने लगा। वीडियो बनाने से रोकते हुए बोला- कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है और यह हमारा पर्सनल मैटर है। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण लोगों ने सीएम को टैग करके शिकायतें की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में मंगलवार की शाम घटना हुई। बीच चौराहे पर एक लड़का लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। वह घसीटते हुए लड़की को अपनी बाइक के पास लाता है और बाइक पर बिठाने की जिद करता है। लड़की अपना बैग खींचते हुए छोड़ देने के लिए कहती है पर लड़का नहीं सुनता और बैग घसीटता रहा। चौराहे पर काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा। इस बीच लोग घटना का वीडियो बनाने लगे। तो युवक उन्हें भी धमकाने लगा। बोला- वीडियो बनाना बंद करो, ये हमारा पर्सनल मामला है, ये मेरी गर्लफ्रेंड है। पुलिस बुलाने की धमकी पर भागा भीड़ में मौजूद लोगों ने जब डायल 100 से पुलिस बुलाने और युवक को मारने की धमकी दी तो वह वहां से भाग गया। लड़की को उसके घर वाले अपने साथ ले गए। युवक की पहचान उत्तरी खेलदार के रहने वाले अमन सैयद उर्फ जॉर्डन पुत्र स्व. हनीफ निवासी के रूप में हुई है। अमन अपना व्यसाय करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है। घर पर मां के अलावा एक बहन है। जबकि लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वह बीए थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रही है। जहां ये घटना हुई वहां से लड़की के घर की दूरी 3 किमी के आसपास है। लड़की के घर वालों ने नहीं दी तहरीर घटना पर लड़की के घर वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं और तहरीर भी नहीं दी। घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम को टैग करके कार्रवाई की मांग की थी। चौकी प्रभारी गुलाब मौर्या ने खुद वीडियो का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी अमन सैयद को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कार्रवाई की जानकारी दी एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आबूनगर इलाके में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे एक लड़के अमन सैय्यद उर्फ जार्डन रोड पर सरेआम एक लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। अश्लील हरकत करते हुए उस लड़की को खींचते हुए अपनी बाइक पर जबरदस्ती बैठा रहा था। इसका लड़की द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त अमन सैय्यद उर्फ जार्डन के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2),75, 352, 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज करते आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। ------------------------------------ यह खबर भी पढ़ें………… माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या:प्रयागराज में 4 नकाबपोश बाइक से आए, बीच-बाजार गोली मारी; अतीक का शूटर नामजद प्रयागराज में माफिया अशरफ के करीबी प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इरफान घर के पास ही चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी 2 बाइक से 4 हमलावर आए। सभी ने गमछे से मुंह ढक रखे थे। इरफान के नजदीक ही हमलावरों ने बाइक रोकी। 3 बाइक पर बैठे रहे, जबकि एक हमलावर बाइक से उतर गया। वह इरफान के करीब पहुंचा। पिस्टल निकाली और सीने पर सटाकर गोली मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की गड्‌ढे में डूबकर मौत:परीक्षा खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ गया था; मां बोलीं- हत्या हुई है, जांच हो
    Next Article
    शिक्षा माफिया के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:अलीगढ़ में पुलिस से नोकझोंक, कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकाली धरना शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment