Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने जहर खाकर किया सुसाइड:पैसे डबल करने का लालच देकर युवक ने हड़पे 25 लाख, कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार तुम हो

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 24 साल की युवती ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। युवती से एक युवक ने पैसे डबल करने का लालच देकर 25 लाख रुपए हड़प लिए थे। डेढ़ साल तक रुपयों का ट्रांजेक्शन करने के बाद जब युवती ने पैसे वापस मांगे, तो युवक अपनी बात से मुकर गया। जिसके बाद से युवती डिप्रेशन में थी। एक दिन पहले युवती ने युवक को फोन करके कहा था- तुमने मेरा पैसा हड़प लिया है। मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। मेरी मौत के तुम जिम्मेदार होंगे। मेरे पिता की ऐसी हालत नहीं कि वह फिर इतना पैसा जमा करके मेरी शादी कर सकें। युवती के पिता ने ये सारी बातें सुन ली थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को समझाया भी था। लेकिन रात में ही युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन युवती को तुरंत निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस गैंग में 2 महिला समेत 4 लोग शामिल हैं। मृतक युवती का नाम करिश्मा वर्मा है। बचपन की दोस्त ने दिया धोखा करिश्मा वर्मा के पिता पवन वर्मा गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में मैनेजर हैं। करिश्मा परिवार में अकेली बहन थी, एक बड़ा भाई है। पिता ने बताया- करिश्मा बीए पास कर चुकी थी। उसका आठवीं से साथ में पढ़ने वाली एक दोस्त शिवांगी के घर आना-जाना था। वो शिवांगी को अपनी सारी बातें बताती थी। शिवांगी के परिवार की एक महिला ने दिल्ली में रहने वाले राहुल नाम के लड़के से मेरी बेटी करिश्मा की मुलाकात कराई थी। मैंने करिश्मा की शादी के लिए उसके बचपन से अभी 25 लाख जुटा लिए थे। करिश्मा ने ये बात भी शिवांगी को बता दी। जिसके बाद शिवांनी और राहुल ने करिश्मा को पैसे डबल करने की लालच दिया। करिश्मा भी उनके झांसे में आ गई। उसने हमसे बिना बताए धीरे-धीरे करके 25 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। राहुल ने धोखे से सारे पैसे अपने खाते में डलवा लिए। हमें नहीं पता कि कितने दिनों में यह पैसा राहुल ने हड़पा है। कुछ दिनों पहले जब करिश्मा गुमसुम रहने लगी, तो हमारे पूछने पर उसने बताया कि मैंने अपनी फ्रेंड शिवांगी के परिवार की महिला और दिल्ली के राहुल ने अपने सारे पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसने दोगुना करने का लालच दिया था। लेकिन अभी तक कुछ नहीं दिया है। मुझे नहीं पता, पर मुझे लग रहा है उसने मुझे धोखा दिया है। परिवार घर पहुंचा तो धमकाया पिता ने बताया- इसके बाद हम शिवांगी के घर गए थे। और बताया कि हमारी बेटी के पैसे हड़प लिए तुम लोगों ने। तो वहां मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने उल्टा हमें धमकाया और एससी-एसटी एक्ट मामले में सिहानीगेट में हमारी शिकायत करा दी थी। ये फर्जी शिकायत थी। इस मामले में पंचायत भी हुई थी, तो हमें 6 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के दो चैक लौटाने की बात कही। लेकिन खाते में पैसा नहीं आया। जिसके बाद हमनें पुलिस से शिकायत की थी। राहुल से हुई थी मोबाइल पर बात पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को करिश्मा फोन पर राहुल से बात कर रही थी। मैं छिपकर उसकी बातें सुन रहा था। जिसमें करिश्मा ने रोते हुए उससे कहा था कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। मेरे परिवार ने जो पैसा मेरे नाम जमा किया था, वह भी तुमने और उन औरतों ने हड़प लिया। मेरी मौत के तुम जिम्मेदार होंगे। मेरे पिता की ऐसी हालत नहीं है कि वह फिर इतना पैसा खर्च कर मेरी शादी कर सकें। करिश्मा की ऐसी हालत देखकर हम भी परेशान हो गए थे। तो हमने उसे बैठाकर समझाया। फिर हमने साथ में बैठकर खाना खाया। इसके बाद करिश्मा अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद करिश्मा के जोर-जोर से रोने की आवाज आई। तो हम लोग उसके कमरे में गए। जहां उनसे बताया कि मैंने जहर खा लिया है। हम लोग तुरंत अस्पताल ले गए। लेकिन उसे बचा नहीं सके। आज उसकी मौत हो गई। वेव सिटी थाना प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार ने पैसे हड़पने की जो बात कही है उसकी भी जांच की जा रही है। परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………. यह भी पढ़िए:- 'क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से होती शादी':प्रिया सरोज बोलीं- आज तक हमारी डेट नहीं हुई; दोनों ने अनकहे किस्से सुनाए इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिंकू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर शादी तक का सफर हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    नसीमुद्दीन ने सपा जॉइन की, बोले- सत्ता बदलनी है:अखिलेश साथ लेकर ऑफिस पहुंचे; ओवैसी की धार कुंद करने का पहला कदम
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के तुषार ने 700 घंटे में::1000 अखबार स्टिक्स से बनाया महाशिवरात्रि शिव शैडो स्क्रिप्चर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment