Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती ने SSP से लगाई न्याय की गुहार:बुलंदशहर में युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

    13 hours ago

    1

    0

    एक युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। युवती ने राहुल उर्फ रविन्द्र नामक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार, पाली परतापुर, थाना खानपुर निवासी राहुल उर्फ रविन्द्र ने उसे शादी का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। उसने युवती के परिवार से संबंध खराब करा दिए और उसे एक कमरे में रखकर शादी का वादा करता रहा। राहुल लगातार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती शादी के बाद संबंध बनाने की बात कहती थी, तो राहुल टालमटोल करता था। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि राहुल ने उसे कई बार गर्भवती किया। हर बार वह धोखे से कोल्ड ड्रिंक या अन्य खाद्य पदार्थ में दवा मिलाकर खिला देता था, जिससे उसका गर्भपात हो जाता था। 10 फरवरी को राहुल कमरे पर आया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा, तो राहुल ने अपमानजनक शब्द कहते हुए शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह केवल अपने 'मजे' के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा था। राहुल ने धमकी दी कि यदि उसने दोबारा शादी की बात की, तो वह उसे जान से मारकर नहर में फेंक देगा। जब युवती ने विरोध किया, तो राहुल ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा, जिससे उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसके बाद युवती राहुल उर्फ रविन्द्र के घर पहुंची और उसके पिता पुष्कर, चाचा कलवा, नवीन, भाई मनीष व अन्य परिजनों को पूरी बात बताई। युवती का आरोप है कि परिवार के सभी सदस्यों ने उसे गालियां दीं और कहा कि उन्हें इन सब बातों की पहले से जानकारी है। उन्होंने युवती को दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लोगो ने मारपीट करते हुए वहां से भगा दिया। उपरोक्त राहुल उर्फ रविन्द्र ने जीवन बर्बाद कर दिया है, प्रार्थीया तभी से अत्यधिक तंग व परेशान है। तभी से युवती पर उसके कमरे पर आकर लगातार जान से मारने की धमकी व समझौता करने का दवाब बनाते चले आ रहे है
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर, दो युवक गंभीर घायल:डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया
    Next Article
    खुशी मिश्रा को इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस में दूसरा स्थान:साइबर टेक्नो अटॉर्नीज और जौनपुर शिया कॉलेज ने किया था संयुक्त आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment