Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खुशी मिश्रा को इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस में दूसरा स्थान:साइबर टेक्नो अटॉर्नीज और जौनपुर शिया कॉलेज ने किया था संयुक्त आयोजन

    12 hours ago

    1

    0

    जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की छात्रा खुशी मिश्रा ने इंटरनेशनल साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस 2026 के अंतर्गत आयोजित सीटीए रील चैलेंज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। यह प्रतियोगिता साइबर टेक्नो अटॉर्नीज और शिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा थी। सम्मेलन में देश भर से 80 से अधिक रील प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं। कांफ्रेंस के आयोजक और साइबर विशेषज्ञ मोहम्मद हसन जैदी ने पुरस्कार की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में साइबर अपराध, डिजिटल गोपनीयता, ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर कानून और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से जुड़ी नई चुनौतियों पर विशेषज्ञों ने व्यापक विचार-विमर्श किया। इसी सम्मेलन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के सहायक आचार्य और साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर को विशेष व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने "सामाजिक माध्यमों पर साइबर अपराध के उभरते रुझान: कारण, प्रभाव और रोकथाम के उपाय" विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने खुशी मिश्रा की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खुशी की रील की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को इसी प्रकार सृजनात्मक एवं समाजोपयोगी कार्य करते हुए विश्वविद्यालय का मान बढ़ाना चाहिए। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित मिश्र, आनंद सिंह, पंकज सिंह सहित विभाग के कई विद्यार्थियों ने भी खुशी मिश्रा को उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती ने SSP से लगाई न्याय की गुहार:बुलंदशहर में युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
    Next Article
    प्रयागराज के TPS छात्रों ने किया आईआईटी कानपुर का भ्रमण:सुपरकंप्यूटर परम संग्राहक और ड्रोन तकनीक की जानकारी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment