Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

    14 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु जाएंगे, जहां वह पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की पहल ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। पार्टी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पार्टी ने कहा कि तमिलनाडु यात्रा के दौरान राहुल का मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।कांग्रेस महासचिव एवं तमिलनाडु प्रभारी गुलाम अहमद मीर और पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष बी मणिक्कम टैगोर ने चेन्नई में संवाददाताओं को बताया कि राहुल शनिवार को मामल्लापुरम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए 23 जुलाई से एक अगस्त तक आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। राहुल के एक अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद वह यहां आयोजित पार्टी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और फिर शाम छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की एक पहल है।इसे भी पढ़ें: केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारीटैगोर से जब मुख्यमंत्री विजय से राहुल की मुलाकात की संभावना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि शीर्ष नेता का चेन्नई कार्यक्रम पार्टी संगठन से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TASMAC मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री Senthil Balaji के दो सहयोगी गिरफ्तार
    Next Article
    Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment