Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुबह से बादल छाये, दिन में बारिश के आसार:आगरा में तापमान में गिरावट, उमस से मिली राहत

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार सुबह से बादल छाये हुए हैं। हवा चल रही है। ऐसे में उमसभरी गर्मी से राहत तो मिली ही है, मौसम भी सुहावना हो गया है। दिनभर ऐसा ही मौसम रहेगा। एक या दो बार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को भी दिनभर सूरज की लुका-छुपी रही। दो बार बूंदाबांदी भी हुई। दिन में दो बार बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि सुबह से शाम तक उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। तापमान में बढ़ोत्तरी गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सामान्य से कम हुई बारिश आगरा में इस मानसून में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। स्थिति ये है कि आगरा में बारिश का ग्राफ सामान्य से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में आगरा में 240.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 230.4 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 4 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। अगले 5 दिन मौसम का हाल मौसम विभाग ने एक अगस्त को दिनभर बादल छाये रहने और बारिश की संभावना जताई है। रविवार को बादल तो छाये रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। 3 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। 4 से 6 अगस्त तक तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश हो सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली का मर्चेंट नेवी अफसर रूस के हमले में लापता:यूक्रेन के जहाज पर तैनात था, परिवार ने पीएम और विदेश मंत्री से लगाई गुहार
    Next Article
    संभल में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा:गोलगप्पे के पैसे मांगने पर सिर में गोली मारी थी, 27 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment