Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Apple ला रहा फोल्डेबल iPhone Ultra! 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट से मचेगी धूम

    8 hours ago

    1

    0

    स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फोल्डेबल डिवाइस अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान बन चुके हैं। कई ब्रांड्स पहले ही फोल्डेबल फोन पेश कर चुके हैं, लेकिन दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स की नजरें अब Apple के पहले फोल्डेबल iPhone पर टिकी हुई हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इसके दूसरे जनरेशन मॉडल पर भी काम शुरू होने की चर्चा है।iPhone Ultra नाम से एंट्री कर सकता है नया डिवाइसप्रसिद्ध टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Apple ने अपने फोल्डेबल फोन के सक्सेसर यानी दूसरे जनरेशन मॉडल की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस को एक नई प्रोडक्ट कैटेगरी के रूप में स्थापित करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डिवाइस को इंटरनली iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है।इसे भी पढ़ें: अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला हैपासपोर्ट की तरह खुलेगा फोनलीक्स में सामने आए डिजाइन के अनुसार, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पारंपरिक स्मार्टफोन से अलग दिखाई देगा। यह डिवाइस पासपोर्ट की तरह खुलने वाले फॉर्म फैक्टर के साथ आ सकता है। अनफोल्ड होने पर इसकी स्क्रीन काफी चौड़ी नजर आएगी, जिससे यूजर्स को टैबलेट जैसा अनुभव मिल सकता है।रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह डिवाइस कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद बड़ी स्क्रीन प्रदान करेगा और इस्तेमाल के दौरान छोटे iPad Mini जैसा अनुभव दे सकता है।डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम टचफिलीपींस के टेक ब्लॉग Jam Online द्वारा साझा की गई डमी यूनिट से फोन के संभावित डिजाइन की झलक मिली है। हालांकि, यह अंतिम प्रोडक्ट नहीं है, लेकिन इससे कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।डिवाइस में आउटर कवर डिस्प्ले और इनर फोल्डेबल स्क्रीन दोनों पर फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप, LED फ्लैश और माइक्रोफोन भी देखने को मिल सकता है। डमी यूनिट में कैमरा कंट्रोल बटन, पावर बटन, डुअल स्पीकर ग्रिल और USB Type-C पोर्ट भी दिखाई दिए हैं।बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसरलीक्स के मुताबिक, iPhone Ultra में 5.3 इंच का कवर डिस्प्ले और 7.8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और प्रोफेशनल कामों के लिए शानदार साबित हो सकती है।परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Apple का अगली पीढ़ी का A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM मिलने की भी चर्चा है, जो डिवाइस को हाई-एंड फ्लैगशिप कैटेगरी में खड़ा कर सकता है।कैमरा और कनेक्टिविटी में भी होगा बड़ा बदलावकैमरा सेक्शन में Apple दो 48 मेगापिक्सल के रियर सेंसर दे सकता है। फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह सेटअप प्रोफेशनल-लेवल अनुभव प्रदान कर सकता है।रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें अपना इन-हाउस C2 मॉडेम भी इस्तेमाल कर सकती है। इससे बेहतर नेटवर्क परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।कब हो सकता है लॉन्च?हालांकि Apple ने अभी तक अपने फोल्डेबल iPhone को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाजार में चर्चा है कि कंपनी इसे सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखेगा और यह लॉन्च पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।- डॉ. अनिमेष शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    Spain के Ceuta शहर में समुद्र पार कर घुसे हजारों Morocco Migrants, Army का तगड़ा एक्शन, कई लोग मारे गये
    Next Article
    UIDAI का बड़ा अपडेट: Aadhaar App के Offline Mode से बिना Internet होगा वेरिफिकेशन

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment