Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1 मई को हाइडिल कॉलोनी में बिजली शटडाउन:बुलंदशहर में 4 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति, 10 हजार घरों पर असर

    2 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में 1 मई 2026, शुक्रवार को हाइडिल कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, यानी चार घंटे का यह शटडाउन शहर के 10 हजार से अधिक घरों को प्रभावित करेगा। विद्युत विभाग के अनुसार, इस दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफॉर्मर और वीसीबी की टेस्टिंग की जाएगी। साथ ही, 33 केवी लाइन के ऊपर आ रही पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य भी होगा। शटडाउन से हाइडिल कॉलोनी उपकेंद्र और पुरानी जेल से जुड़े कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। इनमें अंसारी रोड, अस्पताल रोड, राम विहार, शास्त्री नगर, बाईपास रोड, मोहनकुटी, लक्ष्मी नगर, चांदपुर रोड, आदर्श नगर, शिवपुरी, बालाजी कॉलोनी, राधा नगर, कैलाशपुरी, आनंद विहार और रोडवेज बस स्टैंड समेत सभी संबंधित क्षेत्र शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। विभाग ने इस कार्य में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर से चार गुना बिल, बिजली कटने पर गुस्सा:फिरोजाबाद में महिलाओं ने मीटर उखाड़कर बिजलीघर पर फेंके, प्रदर्शन किया
    Next Article
    इटावा में गैस डिलीवरी कर्मियों पर हमला:धारदार हथियार से वार कर रुपए छीनने का आरोप एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment