Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर से चार गुना बिल, बिजली कटने पर गुस्सा:फिरोजाबाद में महिलाओं ने मीटर उखाड़कर बिजलीघर पर फेंके, प्रदर्शन किया

    2 hours ago

    2

    0

    फ़िरोज़ाबाद। शहर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर के विरोध ने उग्र रूप ले लिया है। जटई फीडर के बाद यह आक्रोश घुरुकुआ क्षेत्र में फैल गया है। घुरुकुआ, नगला कदम और नियामतपुर गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने चिलचिलाती धूप में सड़कों पर उतरकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाएं अपने घरों में लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को उखाड़कर हाथों में लिए पैदल ही घुरुकुआ सब-स्टेशन की ओर बढ़ीं। उन्होंने नारेबाज़ी करते हुए बजहेरा विद्युत फीडर पर पहुंचकर मीटरों को बिजलीघर परिसर में फेंक दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि नए स्मार्ट मीटर पुराने मीटरों की तुलना में बहुत तेजी से चल रहे हैं। उनका कहना है कि पहले मासिक बिल 400 से 500 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह बढ़कर 2000 रुपये तक पहुंच गया है। महिलाओं ने यह भी शिकायत की कि बिल का भुगतान करने के बावजूद निगम द्वारा उनकी बिजली काट दी जाती है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। बिजलीघर का घेराव कर रहीं महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें ये स्मार्ट मीटर किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं हैं। उनकी मुख्य मांग है कि इन मीटरों को हटाकर दोबारा पुराने मीटर लगाए जाएं। इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सर्वती देवी, शीलादेवी, ओमवती देवी, पार्वती, सुखदेवी, श्रीमती देवी, आशा देवी, गुड्डी देवी और भूदेवी सहित कई महिलाएं शामिल थीं। इस मामले पर ग्रामीण एसडीओ योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाओं के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है। उन्होंने थाना नगला सिंघी प्रभारी को सूचना दे दी है और क्षेत्रीय अवर अभियंता को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शर्मा ने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर शासन की योजना है और लोगों के बीच पहुंचकर इसके अच्छे परिणामों से अवगत कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में शिल्पी के परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव:परिजनों को 5 लाख का चेक दिया, 13 अप्रैल को हुई थी हत्या
    Next Article
    1 मई को हाइडिल कॉलोनी में बिजली शटडाउन:बुलंदशहर में 4 घंटे बाधित रहेगी आपूर्ति, 10 हजार घरों पर असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment