Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 लाख कीमत की अष्टधातु मूर्तियां चोरी करने वाले अरेस्ट:बर्तन व्यापारी को बेची, GST से बचने के लिए बताई थीं पीतल की मूर्तियां

    3 hours ago

    1

    0

    नौबस्ता थाने के पास स्थित बर्तन दुकान से दिनदहाड़े 10 लाख कीमत की अष्टधातु की मूर्तियां चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चोरी की मूर्तियां कानपुर देहात निवासी बर्तन कारोबारी को बेंची थी। पीड़ित दुकानदार ने जीएसटी से बचने के लिए पुलिस को पीतल की मूर्तियां चोरी होने की जानकारी दी थी। नौबस्ता थाने के पास से दिनदहाड़े हुई थी चोरी यशोदा नगर निवासी राजकुमार साहू की नौबस्ता थाने के पास ही साहू बर्तन भंडार के नाम से दुकान है। 4 मार्च की दोपहर करीब 12:50 बजे राजकुमार घर के पीछे हिस्से पर स्थित कमरे में सोने चले गए थे। जबकि उनका बेटा सुजीत कुमार साहू भीम नगर स्थित अपने मकान में थे। कुछ देर बाद एक युवक हाथ में त्रिशूल लेकर लहराते हुए आया और मेनगेट की कुंडी खोलकर दुकान में घुस गया। इसके बाद उसने दुकान में रखी मूर्तियां, पूजन सामग्री व गोलक में रखे करीब रखे 25 हजार कैश लेकर अपने बाइक सवार साथी के संग फरार हो गया था। दोपहर करीब 2 बजे सोकर उठे राजकुमार दुकान पहुंचे तो मूर्तियां गायब मिली थी। जिसके बाद उन्होंने नौबस्ता पुलिस को जानकारी दी थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी। 140 सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले पीड़ित राजकुमार की तहरीर पर नौबस्ता थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घटना के खुलासे में तीन टीमें लगी हुई थीं। करीब 140 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हनुमंत विहार निवासी विवेक दीक्षित, मूलरूप से हमीरपुर निवासी शिव प्रसाद व कानपुर देहात के गजनेर निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी साउथ ने बताया कि विवेक और शिव प्रसाद ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों ने चोरी की मूर्तियां गजनेर निवासी बर्तन व्यापारी अनिल कुमार को बेची थीं। विवेक और शिव प्रसाद जुएं के लती है, जुआं खेलने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से 10 लाख कीमत की 5 मूर्तियां, 4 मूर्तियों के आसन, 16 दीपक व अन्य सामग्री बरामद की गई है। वहीं नौबस्ता थाने के अतिरिक्त इंस्पेक्टर मो. नदीम ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने जीएसटी से बचने के लिए पीतल की मूर्तियां चोरी होने की जानकारी दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्पोर्ट्स टीचर के घर 70 लाख की चोरी:बहन से मिलने हैदराबाद गई थी, डीवीआर तक उठा ले गए चोर
    Next Article
    चित्रकूट में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:4 ट्रकों पर FIR, 7 वाहनों से ₹2.44 लाख जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment