Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्पोर्ट्स टीचर के घर 70 लाख की चोरी:बहन से मिलने हैदराबाद गई थी, डीवीआर तक उठा ले गए चोर

    4 hours ago

    1

    0

    इंदिरानगर में स्पोर्ट्स टीचर के घर 70 लाख की चोरी हो गई है। घर की मालकिन हैदराबाद अपनी बहन के घर गई थी। अपनी दोस्त को पेड़ों में पानी और मछली को खाना देने के लिए चाभी देकर गई थी। इस दौरान चोरों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। पीड़िता शिप्रा सिंह बाल विहार कॉलोनी फरीदी नगर की रहने वाली हैं। प्राइवेट स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर हैं। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को वह अपने परिवार सहित हैदराबाद में रहने वाली बहन दीपांजलि सिंह के घर कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उसी दौरान घर में चोरी हो गई। दोस्त पहुंची तो देखा ताला टूटा है उन्होंने घर में पली मछलियों को खाना देने और पैड़-पौधों में पानी डालने के लिए चाभी अपनी दोस्त शुभाश्री रमन को दी थी। शुभाश्री घर की देखरेख करती थी। शुक्रवार को शाम करीब 4 शुभाश्री पानी और खाना देने पहुंची तो घर के ताल टूटे मिले। उन्होंने घबराकर शिप्रा को कॉल किया और चोरी की जानकारी दी। इस पर उन्होंने वीडियो कॉल करके देखा तो घर के ताले टूटे थे। बेड रूम में रखा बॉक्स और अलमारी टूटी पड़ी थी। उसमें से कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी होते शिप्रा रात करीब 10:30 बजे घर पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के करने के बाद मुकदमा दर्ज किया। एक लाख रुपए कैश और ज्वैलरी चोरी शिप्रा ने बताया कि चोरों ने घर में रखा एक लाख कैश और करीब 70 लाख की पुस्तैनी ज्वैलरी चुरा ली है। अलमारी में रखी हीरे की नाक की कील सहित कीमती सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। इसके बाद चोरों को देखने के लिए डीवीआर देखने पहुंचे तो वो गायब मिला। चोर जाते समय डीवीआर भी उठा ले गए। मामले में इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी बनी IAS:बुलंदशहर की शिखा ने UPSC में 113वीं रैंक हासिल की
    Next Article
    10 लाख कीमत की अष्टधातु मूर्तियां चोरी करने वाले अरेस्ट:बर्तन व्यापारी को बेची, GST से बचने के लिए बताई थीं पीतल की मूर्तियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment