Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    100 की स्पीड में उछलकर कार पर गिरा ट्रक...4 मौत:ग्रेटर नोएडा में ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुसा, गेट-शीशा तोड़कर निकाली लाश

    5 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में रविवार रात करीब 11 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। 100 की स्पीड में ट्रक डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल कर दूसरी लेन में घुस गया। उसके बाद कार पर गिर गया।। हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़े। फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के थोड़ी देर के अंदर ही पुलिस एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लाशें सीट से चिपक गईं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को गेट काटकर बाहर निकाला। बताया जा रहा है ट्रक की स्पीड 100 से अधिक थी। जिसके चलते ड्राइवर गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया। ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा। जिसके चलते ये घटना घटी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में हुआ है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला पुलिस के अनुसार रात 11 बजे राजस्थान नंबर का एक ट्रक आरजे 05 जीबी 5526 यमुना एक्सप्रेस से जा रहा था। उसी समय दिल्ली नंबर की कार डीएल 9सी बीबी 0553 दूसरी लेन से आ रही थी। उसमें चार लोगों बैठे थे। वे दिल्ली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की स्पीड 100 से अधिक थी। ट्रक ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। वह डिवाइडर तोड़ते हुए हवा में उछल गया और दूसरी लेने से आ रही कार के ऊपर जा गिरा। कार पिचकने से अंदर बैठे चार लोग सीट पर ही फंसे हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। और उसमें बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के थोड़ी के अंदर ही पुलिस एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गई। देखा तो कार पूरी तरह पिचकी हुई थी। उसमें चार लोगों बैठे थे। शीशे तोड़कर और गेट काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। उसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से पास के ही अस्पताल ले जाया गया। जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर लगा भीषण जाम ट्रक और कार की भिड़ंत होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन पर भीषण जाम लग गया। लोग गाड़ी खड़ी करके हादसे में घायल हुए लोगों को देखने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया। क्रेन बुलवाकर ट्रक और कार को रास्ते से किनारे कराया। उसके बाद जाम खुल पाया। मृतकों की पहचान नहीं पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, ट्रक किस वजह से अनियंत्रित हुआ, इसकी जांच की जा रही है। ---------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया:IIT-IIM पास, 4 महीने से साइडलाइन थीं; अफसर पति भी इस्तीफा दे चुके हैं यूपी की चर्चित IAS दिव्या मित्तल (43) ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। अभी वह लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव हैं। दिव्या ने मुख्य सचिव एसपी गोयल को इस्तीफा भेज दिया। रविवार सुबह उन्होंने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। दिव्या मित्तल का अचानक इस्तीफा ब्यूरोक्रेसी में सुर्खियों में है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक:केबिन में डेढ़ घंटे फंसा रहा ड्राइवर; अस्पताल पहुंचते ही मौत, केबिन बुरी तरह पिचका
    Next Article
    ड्यूटी पर जा रहे लोको पायलट की ट्रेन में मौत:मालगाड़ी रिसीव करने जाते समय तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले निधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment