Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्यूटी पर जा रहे लोको पायलट की ट्रेन में मौत:मालगाड़ी रिसीव करने जाते समय तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले निधन

    5 hours ago

    1

    0

    बस्ती के गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार रात ड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ सहायक लोको पायलट संतोष कुमार (43) की कृषक एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी रिसीव करने जा रहे थे। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर में तैनात संतोष कुमार शनिवार रात करीब 10 बजे कृषक एक्सप्रेस से अपने साथी लोको पायलट गजेंद्र सिंह और गार्ड मनीष कुमार के साथ परसा तिवारी के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन बस्ती स्टेशन से आगे टिनिच रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी संतोष के सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। उनकी हालत बिगड़ती देख साथ मौजूद लोको पायलट और गार्ड ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के बभनान स्टेशन पहुंचने पर, रेलकर्मियों ने संतोष कुमार को रात करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, संतोष कुमार की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। रविवार को बस्ती में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संतोष कुमार गोरखपुर जिले के रायगंज बाजार गांव के निवासी थे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि संतोष कुमार परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी लेने के लिए जा रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 की स्पीड में उछलकर कार पर गिरा ट्रक...4 मौत:ग्रेटर नोएडा में ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुसा, गेट-शीशा तोड़कर निकाली लाश
    Next Article
    देवरिया में सब्जी व्यवसायी का शव फंदे से लटका मिला:नवनिर्मित मकान में मिला शव, दो दिन पहले घर से नाराज होकर निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment